Grah Gochar 2025: नए साल में धनु और मीन समेत पलटेगा 5 राशियों का भाग्य, गुरु बृहस्पति 3 बार करेंगे राशि परिवर्तन!

Grah Gochar: साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति 3 बार राशि परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। देवगुरु के इन राशि परिवर्तनों से 5 राशियों का भाग्योदय होने के प्रबल योग हैं। आइए जानते हैं, किन-किन तारीखों में अपनी चाल बदलेंगे और ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Guru-Gochar-2025-Rashifal

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, देवगुरु का नए साल में 3 बार राशि परिवर्तन करना एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। बृहस्पति सभी देवताओं और ग्रहों के गुरु हैं और वे सभी 9 ग्रहों में सबसे शुभ भी हैं। वे शिक्षा, धर्म, ज्ञान, धन, विवाह और संतान सुख के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। जब बृहस्पति अपनी राशि बदलते हैं, तो सभी राशियों पर इसका गहरा और व्यापक प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

2025 में कब-कब राशि बदलेंगे गुरु?

बृहस्पति का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के अध्ययन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह व्यक्ति के जीवन में होने वाले बदलावों का संकेत देता है।

विज्ञापन
  • 2025 में गुरु बृहस्पति का पहला राशि परिवर्तन बुधवार 14 मई, 2025 की रात में 11 बजकर 20 मिनट पर होगा, जब गुरु बृहस्पति वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
  • शनिवार 18 अक्टूबर, 2025 की रात में 9 बजकर 39 मिनट गुरु कर्क राशि में प्रविष्ट होंगे। अपने इस राशि गोचर के दौरान गुरु ग्रह वक्री होने वाले हैं।
  • 2025 में गुरु बृहस्पति का तीसर राशि परिवर्तन शुक्रवार 5 दिदंबर, 2025 को दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट पर होगा और वे एक बार फिर मिथुन राशि में वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

बृहस्पति गोचर 2025 का राशियों पर असर

साल 2025 में बृहस्पति का 3 बार राशि परिवर्तन करना 5 राशियों के लिए शुभ फल देने वाला है। आइए देखें कि कैसे बृहस्पति का गोचर इन 5 राशियों के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और इससे क्या-क्या अच्छे बदलाव आएंगे?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नए-नए कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। इस दौरान धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। नौकरी में एक्स्ट्रा इनकम कमाने के अवसर मिलेंगे। साथ काम करने वाले लोगों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कारोबारी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में विस्तार होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। इससे मन शांत रहेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी और करियर में उन्नति होगी। स्कॉलरशिप मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि

नए साल में गुरु कृपा से कर्क राशि वालों की मानसिक स्थिरता में वृद्धि होगी। आप अधिक धैर्यवान और स्थिर बनेंगे। धन कमाने के प्रयास से आमदनी बढ़ेगी। इस दौरान जबरदस्त धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में भी स्थिरता रहेगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। व्यापार में लाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ करने का अवसर मिलेगा। आपको को किसी नए निवेश से लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बुद्धि, स्वभाव और कार्य क्षमता में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके वार्तालाप और संचार कौशल में निपुणता आएगी। धन लाभ होने के की प्रबल संभावना है। स्टूडेंट जातकों के किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी पाने का आपका सपना पूरा हो सकता है। किसी नए मित्र से मुलाकात होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सभी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन में संतुलन बना रहेगा। विवाह के योग बनेंगे। शेयर बाजार या लॉटरी जीतने से अचानक धन लाभ हो सकता है। आप धन को बचाने में भी सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ भी अच्छे संबंध रहेंगे। रोमांटिक जीवन में उत्साह और रोमांच रहेगा। नए रिश्ते बन सकते हैं।

धनु राशि

गुरु बृहस्पति के साल 2025 में 3 बार राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों पर काफी सकारात्मक असर हो सकता है। आपके भावनात्मक बुद्धि में वृद्धि होगी और आप अधिक सहानुभूतिशील बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से अचानक धन का लाभ हो सकता है। आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और अपार धन कमा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने में उन्हें आनंद आएगा। पारिवारिक समारोहों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोमांटिक जीवन में रोमांच और उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अधिक मेहनती और दृढ़ निश्चयी बनेंगे। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। करियर में उन्नति के योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपको फैशन या मनोरंजन के क्षेत्र में सफलता मिलने से धन लाभ होगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। रोमांटिक जीवन में रोमांच और उत्साह रहेगा। नए रिश्ते बन सकते हैं और मौजूदा रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ