बुध और सूर्य दोनों ही नवग्रहों के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। बुध को जहां ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, वहीं सूर्य देव ग्रहों के राजा हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बुध देव बुद्धि, तर्क, कारोबार, नर्वस सिस्टम, संचार और व्याराक का नेतृत्व करते हैं और ये मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। जबकि सूर्य कुंडली का पहला भाव है, जो आत्मा, पिता, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और इच्छा शक्ति का नेतृत्व करता है।
समय-समय पर ये दोनों ग्रह राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं, जिसका अच्छा-खासा असर 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। चलिए जानते हैं 22 जून 2025 को किस समय बुध और सूर्य का गोचर होगा।
रविवार को किस समय होगा बुध-सूर्य गोचर?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 22 जून 2025 को देर रात 9 बजकर 33 मिनट पर बुध देव मिथुन में से निकलकर कर्क राशि में कदम रखेंगे। जबकि इससे पहले सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन होगा। रविवार को सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र में से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में कदम रखेंगे।
6 जुलाई 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 55 मिनट तक सूर्य देव आर्द्रा नक्षत्र में रहेंगे, जिसके बाद वो पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी पर बना प्रीति-आयुष्मान योग का महासंयोग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत
ग्रह गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
मेष को सूर्य की प्रिय राशि माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर ग्रहों के राजा की विशेष कृपा रहती है। इसके अलावा इस बार बुध गोचर से भी मेष राशि के लोगों को लाभ होने वाला है। व्यापारियों को मुनाफे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने के इच्छुक जातकों को जून माह खत्म होने से पहले गुड न्यूज मिल सकती है। दुकानदारों को सोच-समझकर निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलेगा और धन संकट भी दूर होगा।
- उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें और हरं रंग की चीजों का दान करें।
धनु राशि
बुध और सूर्य देव की विशेष कृपा से धनु राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तेदारों के पास अटका धन वापस मिल सकता है। घर या वाहन की खरीदारी के लिए जून का महीना उत्तम है। युवा वर्ग परिवार और दोस्तों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो ग्रहों की कृपा से सेहत में सुधार होगा। विवाह योग्य जातकों की शादी अगले महीने तक होने की संभावना अधिक है।
- उपाय- नियमित रूप से सूर्य को समर्पित मंत्रों का जाप करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
कन्या राशि
बुध और सूर्य के गोचर से सबसे ज्यादा लाभ कन्या राशि के जातकों को होने वाला है। इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव आपके करियर पर पड़ेगा। उम्मीद है कि उच्च अधिकारियों के संपर्क में आने से आपको ऊंचा मुकाम हासिल होगा। वहीं जो लोग लंबे समय से जॉब कर रहे हैं, उन्हें वर्तमान नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। घर में संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। परिवारवालों के बीच प्यार बढ़ेगा और रिश्ते मधुर होंगे।
- उपाय- अपने पिता की सेवा करें और उनकी हर बात को खुशी-खुशी मानें। इसके अलावा बुधवार या रविवार का व्रत रखना भी शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मई तक शुक्र गोचर से इस राशि के लोगों को होगा लाभ, हर काम में मिल सकती है सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines