Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी पर बना प्रीति-आयुष्मान योग का महासंयोग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

देशभर में 23 मई 2025 को अपरा एकादशी मनाई जाएगी, जिस दिन अति शुभ प्रीति और आयुष्मान योग का महासंयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं इस शुभ दिन प्रीति-आयुष्मान योग के संयोग से किन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Apara Ekadashi 2025

पैसों की कमी और गृह क्लेश से मिलेगा छुटकारा!

हर साल ज्येष्ठ माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है, जिसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन उपवास रखते हैं, उन्हें सभी पापों से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार 23 मई 2025 को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस पावन दिन प्रीति और आयुष्मान योग का महासंयोग बन रहा है, जिसके प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को लाभ होगा। आइए जानते हैं अपरा एकादशी का दिन किन तीन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा।

विज्ञापन

कब से कब तक रहेगा प्रीति-आयुष्मान योग?

पंचांग के मुताबिक, इस बार अपरा एकादशी यानी 23 मई 2025 को शाम 06 बजकर 36 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, जिसके बाद आयुष्मान का आरंभ होगा। 23 मई से लेकर 24 मई 2025 को दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा।

विज्ञापन

किन 3 राशियों को होगा लाभ?

वृषभ राशि

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की वृषभ राशिवालों पर विशेष कृपा रहती है क्योंकि इसे इनकी प्रिय राशि माना जाता है। इस बार भी अपरा एकादशी पर बनने वाले प्रीति और आयुष्मान योग के महासंयोग से वृषभ राशि के लोगों को लाभ होने वाला है। जिन लोगों के घर में कोई परेशानी चल रही है, उन्हें उसका समाधान जल्द ही मिल जाएगा। पिता के सहयोग से युवाओं को करियर में उच्च स्थान प्राप्त होगा। पुराने ऋणों से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। जो लोग लंबे समय से किसी कानूनी मामले में फंसे हैं, उन्हें 23 मई 2025 से पहले उससे मुक्ति मिल सकती है।

कर्क राशि

अपरा एकादशी पर बनने वाला प्रीति और आयुष्मान योग का महासंयोग कर्क राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहने वाला है। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। किसी बड़े संस्थान के साथ अच्छी सैलरी पर काम करने का मौका मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि होने के साथ-साथ बचत बढ़ेगी। इसके अलावा माता संग चल रहा झगड़ा भी खत्म होगा। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से सेहत में सुधार होने की संभावना है।

विज्ञापन

तुला राशि

वृषभ और कर्क के अलावा तुला को भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रिय राशि माना जाता है। इस बार अपरा एकादशी के शुभ दिन देवी-देवताओं की विशेष कृपा से तुला राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना अधिक है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और बुरी नजर से छुटकारा मिलेगा। युवाओं को मानसिक शांति मिलेगी और उच्च अधिकारियों के सहयोग से करियर सफलता की ओर जाएगा। इसके अलावा गृह क्लेश भी खत्म होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ