Grah Gochar 2024: जल्द ही अमीर बन सकती हैं ये 3 राशियां, सूर्य और गुरु की दृष्टि से बरसेगा धन!

Surya Guru Kendra Drishti: सितंबर 2024 का महीना ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महीना सिद्ध होने वाला है। इस महीने सूर्य और गुरु ग्रह बृहस्पति की केंद्र दृष्टि का निर्माण होने से 3 राशियों के जातकों के ऊपर पैसा बरसेगा और इन 3 राशियों को अमीर बनते देर नहीं लगेगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

grah-gochar-2024-surya-guru-ki-kendra-drishti

Surya Guru Kendra Drishti: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, सितंबर 2024 का महीना ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महीना है। 4 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं इस महीने बुध, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन के अलावा अपना नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। साथ ही इस महीने गुरु और मंगल भी अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। वहीं, सूर्य और बृहस्पति एक-दूसरे से समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस महीने बनने वाली सूर्य और गुरु ग्रह बृहस्पति की केंद्र दृष्टि से पैसा बरसेगा और 3 राशियों को धनवान बनते देर नहीं लगेगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

सूर्य-गुरु की केंद्र दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बेहद सकारात्मक महसूस करेंगे। आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। निवेश से भी अच्छे लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति भी हो सकती है। कारोबार में नए कस्टमर मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। विवाह के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य-गुरु की केंद्र दृष्टि के शुभ असर से आप बहुत उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में विस्तार होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट जातकों को क्रिएटिव कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर सूर्य-गुरु की केंद्र दृष्टि सबसे अधिक असर मानसिक स्थिति पर पड़ेगा। आप बहुत भावुक और संवेदनशील रहेंगे। परिवार के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। नौकरी में स्थायित्व आएगा। व्यापार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। स्टूडेंट जातकों को एग्जाम में सफलता मिलेगी। रिलेशनशिप में संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ