Grah Gochar 2024: अगले 15 दिन इन 3 राशियों की मौज, ग्रहों के डबल गोचर से होंगे मालामाल!

Grah Gochar 2024: 13 सितंबर, 2024 को एक साथ दो महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं, ये ग्रह हैं शुक्र और सूर्य। इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव यानी डबल गोचर से 3 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

grah gochar 2024 september horoscope
विज्ञापन

Grah Gochar 2024: ग्रहों का गोचर एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें ग्रह बिना आराम किए गतिशील रहते हैं। अपनी गोचर प्रक्रिया में सभी ग्रह 12 राशियों और 27 नक्षत्रों से होकर गुजरते हैं। किसी-किसी दिन ऐसा भी होता है कि कोई एक ग्रह अपना राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों एक साथ कर रहा होता है। वहीं, कुछ तारीखों में दो गह एक साथ अपनी चाल में बदलाव करते हैं।

वैदिक ज्योतिष में 13 सितंबर, 2024 एक ऐसा दिन है, जब दो ग्रह एक साथ अपनी चाल बाद बदल रहे हैं। एक ओर जहां वैभव के दाता शुक्र ने अपना राशि परिवर्तन कर हस्त से चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है, वहीं सुबह 9 बजकर 44 मिनट से ग्रहों के स्वामी सूर्य पूर्वा फाल्गुनी से निकल कर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव का 3 राशियों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

ग्रहों के डबल गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

शुक्र और सूर्य के डबल गोचर से आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आप अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। आपके क्रिएटिविटी में वृद्धि होगी। आप नए विचारों से भरपूर रहेंगे। आपकी आमदनी में अप्रत्याशित इजाफा होगा। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। प्राइवेट जॉब से जुड़े लोगों का प्रमोशन हो सकता है। बॉस और कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के प्रबल योग हैं। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।

वृषभ राशि

सितंबर महीने में इन दोनों ग्रहों के एक साथ डबल गोचर से आपके स्वभाव में व्यापक बदलाव आ सकता सकता है। आप अधिक अधिक शांत और संतुलित रहेंगे, जिसका सकारात्मक असर आपके हर काम पर पड़ेगा। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बॉस से पशंसा मिलेगी। व्यापार में सोशल मीडिया मार्केटिंग से फायदा होगा। नए ग्राहकों से संपर्क बढ़ने से व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ग्रहों के डबल गोचर से मिथुन राशि के जातकों में साहस बढ़ेगा। आपके कम्यूनिकेशन स्किल में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए व्यापारिक संबंध बनने से कारोबार में विस्तार होगा। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। हायर एजुकेशन के लिए अच्छे संस्थान में एडमिशन होगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी। विवाह के योग बन रहे हैं। जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ