Gochar 2024: 30 सितंबर से पहले 3 राशियों की धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी! 4 राजयोग से पलटेगी किस्मत

Grah Gochar: साल 2024 में 30 सितंबर से पहले तीन राशियों के लोगों को अपार धन और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में, जिनके जातक ये माह खत्म होने से पहले राजा के सामान जीवन व्यतीत करेंगे।

Grah Gochar 2024

ग्रह गोचर 2024

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के अलावा 9 ग्रहों का भी वर्णन किया गया है। नवग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसके कारण शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। प्रत्येक योग के निर्माण से हर एक व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है। इस बार सितंबर माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है, जिसकी वजह से चार राजयोग का संयोग बना रहा है।

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार, 4 सितंबर 2024 को बुध देव ने सिंह राशि में गोचर किया था, जिसके बाद 18 सितंबर को शुक्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे। हालांकि इससे पहले 16 सितंबर 2024 को सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश होगा। सितंबर में इन 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन से बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और शश राजयोग का निर्माण होगा। इन चारों राजयोगों का प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलेगा। आइए अब जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए 30 सितंबर 2024 तक ये 4 योग शुभ रहेंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और शश राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए खुशियों की चाबी लेकर आ सकता है। धन प्राप्ति के साथ-साथ युवाओं को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। वहीं जो लोग अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की खराब सेहत में माह खत्म होने से पहले सुधार आ सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

सितंबर में चार राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करेगा। 30 सितंबर 2024 से पहले कारोबारियों को कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। छात्रों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा शादीशुदा लोगों के अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी, जिससे अच्छी-खासी बचत होगी।

कन्या राशि

30 सितंबर 2024 से पहले नौकरीपेशा लोग अपने नाम पर कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। वहीं युवाओं को माता-पिता से कार उपहार के रूप में मिल सकती है। कारोबारियों को परिवारवालों के साथ विदेश टूर करने का शानदार अवसर प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा कन्या राशि के लोगों को सिर दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ