तीन ग्रहों के महासंयोग से 3 राशियां बिताएंगी राजा के समान जीवन, होगी धन की बरसात

Grah Gochar 2024 Rashifal: साल 2024 का अगस्त महीना ग्रहों की गतिविधियों और हलचलों का विशेष महीना रहा है। इसका अंतिम सप्ताह भी विशेष है, क्योंकि बुध, शुक्र और मंगल अपने विशिष्ट संयोग से 3 राशियों को लाभान्वित कर रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

grah-gochar-2024-rashifal

Grah Gochar 2024 Rashifal: ज्यों-ज्यों अगस्त का महीना बीतता जा रहा है, त्यों-त्यों ग्रहों की हलचल तेज होती जा रही है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, बुध और शुक्र ग्रह 30 डिग्री पर स्थित होकर एक-दूसरे पर दृष्टि डाल रहे हैं। ज्योतिषीय भाषा में इसे ‘बुध और शुक्र की द्वि-द्वादश दृष्टि’ कहते हैं। यह दृष्टि आपसी संबंधों को बहुत गहराई से प्रभावित करती है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह मंगल के साथ संयोग बनाकर ‘लाभ दृष्टि योग’ बना रहे हैं। यह योग धन लाभ करवाता है। बुध, शुक्र और मंगल इन तीन ग्रहों के इस महासंयोग का असर यूं तो देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों को इससे बेहद लाभ होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

त्रिग्रही महासंयोग का राशियों पर असर

तुला राशि

बुध, शुक्र और मंगल के महासंयोग से तुला राशि के जातकों को विरासत में संपत्ति मिल सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। कला और सौंदर्य से जुड़े कारोबारियों के कामकाज में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के नेतृत्व कौशल में सुधार होगा, प्रमोशन हो सकता है। स्टूडेंट जातकों की रचनात्मक लेखन में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में स्थिरता आएगी, विवाह के योग बन सकते हैं।

धनु राशि

त्रिग्रही महासंयोग धनु राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आपके विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इससे आपको धन लाभ भी हो सकता है। स्टूडेंट जातकों को अपने प्रोजेक्ट वर्क में सफलता मिलेगी। हायर एजुकेशन में एडमिशन मिल सकता है। टीचर का मार्गदर्शन मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबारियों के विदेशी व्यापार में वृद्धि होगी। लव लाइफ में रोमांच आएगा, रिश्ते मजबूत होंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, जैसे कि आप लॉटरी जीत सकते हैं। जॉब की तलाश में जुटे लोगों को तकनीकी फील्ड में नई नौकरी मिल सकती है। कारोबारियों को सोशल मीडिया मार्केटिंग से अच्छा मुनाफा होगा। नई व्यापारिक साझेदारी बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई तकनीक सीखने में रुचि बढ़ेगी। युवा जातक दोस्तों के साथ अच्छे पल बिताएंगे। नए रिश्ते बन सकते हैं। लव लाइफ में रोमांच आएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ