---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar 2024: धनु राशि में शुक्र गोचर से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम; अचानक धन लाभ से संवरेगी किस्मत!

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 7 नवंबर, 2024 से वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे 3 राशियों का भाग्य चमकने से उनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार, 7 नबंवर को ऐश्वर्य, वैभव, सुख और विलासिता के दाता शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन का असर मिला-जुला रहेगा। बता दें कि धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है, जो शुक्र ग्रह के परम शत्रु हैं। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक इस राशि में शुक्र का विराजमान होना अच्छा नहीं होता है। इसलिए कुछ राशियों के लिए यह अशुभ और शुभ दोनों हो सकता है। वहीं शुक्र की चाल में इस बदलाव से 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन 3 राशियों के जातकों को पद, प्रतिष्ठा, प्रचुर धन के साथ जीवन के सुख-साधनों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं?

धनु राशि में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक धनु राशि में शुक्र गोचर के दौरान अधिक फोकस्ड और उत्साहित महसूस करेंगे। आपकी क्रिएटिविटी में वृद्धि होगी। आप नए विचारों के साथ प्रयोग करने के लिए उत्सुक रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। नई डील मिलने की संभावना है। प्राइवेट जॉब से जुड़े लोगों की वेतन में वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिलने से मन खुश रहेगा।  छात्रों को परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग शुक्र गोचर के दौरान अधिक लोकप्रिय होंगे। आप आत्मविश्वास बढ़ेगा, छवि निखरेगी और आप दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। प्राइवेट जॉब वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बन सकेंगे। नौकरी में बोनस मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी और यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। समाज सेवा, अभिनय, विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवन के सभी सुख प्राप्त होने के योग हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि में शुक्र गोचर से धनु राशि के जातक इस दौरान अधिक शांत और संतुलित महसूस करेंगे। वे अपने संबंधों को सुधारने और दूसरों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में सफल रहेंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों की आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। व्यापार में लाभ होगा। भोग-विलास के साधनों में वृद्धि होती। यात्राएं मनोरंजक रहेंगी। स्टूडेंट के करियर और जॉब में प्रगति होगी। कैंपस से सेलेक्शन हो सकता है। लॉटरी लगने से भारी धन राशि मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। लव लाइफ विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2024: भगवान कुबेर को प्रिय हैं इन 3 राशियों के व्यक्ति, इन्हें अमीर होने से नहीं रोक सकता कोई!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 29, 2024 05:13 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola