Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का केंद्र माना गया है, जबकि मंगल देव को ग्रहों के सेनापति का स्थान प्राप्त है। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य और मंगल हर माह एक नई राशि में प्रवेश करते हैं। उनके प्रत्येक गोचर का अच्छा और बुरा प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है।
पंचांग के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2024 को मंगल देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। जिस समय कर्क राशि में मंगल का गोचर होगा, उस वक्त सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे चतुर्थ दशम योग का निर्माण होगा। मंगल देव अपनी चतुर्थ दशम दृष्टि से ग्रहों के राजा सूर्य को देखेंगे, जिसका असर प्रत्येक मनुष्य के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में, जिनके लिए सूर्य पर मंगल की चतुर्थदशम दृष्टि का पड़ना शुभ रहेगा।
तुला राशि
सूर्य पर मंगल की चतुर्थ दशम दृष्टि से तुला राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। जहां एक तरफ कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, तो दूसरी तरफ नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा दुकानदारों की सेल में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं, जिससे घाटे के पैसे कुछ ही समय में कवर हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Video: बुध-राहु बढ़ाएंगे इस राशि का बैंक बैलेंस, 24 दिन तक मौज में कटेगा जीवन!
कर्क राशि
मंगल का कर्क राशि में गोचर इस राशि के लोगों के करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। बिजनेस में नई साझेदारी करना लाभदायक रहेगा। आपके काम को समाज में एक नई पहचान मिलेगी। इसके अलावा कोर्ट के मामले से भी जल्द मुक्ति मिल सकती है। शादीशुदा जातकों का पारिवारिक जीवन मंगल देव की कृपा से सुखद रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
मंगल और सूर्य देव की विशेष कृपा आने वाले कुछ दिनों तक कुंभ राशि के जातकों के ऊपर बनी रहेगी। ऑफिस के काम के चक्कर में विदेश यात्रा करने का मौका नौकरीपेशा जातकों को मिल सकता है। कारोबारियों का मानसिक तनाव कम होगा, जिससे सेहत में भी सुधार आने की संभावना है। जॉब की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिल सकती है। कोर्ट में चल रहे किसी पुराने मामले से कुंभ राशि के जातकों को मुक्ति मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 22 दिन तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र, करियर-कारोबार छुएगा आसमान, बरसेगा धन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines