Grah Gochar: शुक्र गोचर से 5 राशियों की आमदनी होगी दुगुनी, गुरु बृहस्पति भी होंगे मेहरबान!

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र में बदलाव का भी सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अक्टूबर की शुरुआत में ही शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का 5 राशियों पर सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-nakshatra-gochar

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन-वैभव, सुख-संपदा, ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, काम आदि का स्वामी ग्रह माना गया है। शुक्र के न केवल राशि परिवर्तन का बल्कि नक्षत्र परिवर्तन का भी जीवन इन महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यापक और गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह शुक्र शनिवार 5 अक्टूबर की रात में 12 बजकर 20 मिनट पर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं।

विज्ञापन

विशाखा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को इससे सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है। इन राशियों पर धन के स्वामी गुरु ग्रह बृहस्पति भी मेहरबान होंगे, जो इनकी इनकम को डबल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

विज्ञापन

विशाखा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में पार्टनरशिप में लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों को एग्जाम में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा टाइम गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। अतिरिक्त धन लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है। अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है। स्टूडेंट जातकों प्रोजेक्ट वर्क सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति होने से इनकम में इजाफा होगा, जीवन में स्थिरता आएगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से लाभ के मार्जिन में सुधार होगा। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। मैरिड लाइफ में रोमांस में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्या दूर होने चिंता दूर होगी, मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारी मीटिंग और यात्रा से लाभ होगा। व्यापार में नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। स्टूडेंट जातकों को छात्रों को पढ़ाई में टीचर का पूरा हेल्प मिलेगा। रुके हुए प्रोजेक्ट में काम आगे बढेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मैरिड लाइफ में मधुरता बढ़ेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ