---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: बुध-गुरु के अशुभ योग से 3 राशियों पर मंडराया संकट, दिवाली पर निकल सकता है दिवाला!

Grah Gochar: धनतेरस और दिवाली के आसपास बुध और गुरु ग्रहों का अशुभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में षडाष्टक योग कहते हैं। यह योग 3 राशियों के लिए अशुभ फल देने वाला है। इस योग के कारण इन राशियों के जातकों को करियर, व्यापार, रिश्तों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष में बुध और गुरु बेहद शुभ ग्रह माने गए हैं। इन दोनों ग्रहों की कृपा से घर, परिवार और जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है। बुध वाणी, बुद्धि, व्यापार और लाभ को प्रभावित करते हैं, तो वहीं गुरु ग्रह बृहस्पति विवाह, संतान, ज्ञान, शिक्षा, अध्यात्म और धर्म-कर्म के से जुड़े काम पर असर डालते हैं। लेकिन ये दोनों ग्रह राशियों में गोचर करने के दौरान कभी-कभी अशुभ योग का भी निर्माण करते हैं।

धनतेरस और दिवाली से पहले बुध और गुरु कालपुरुष कुंडली में एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित रहकर षडाष्टक योग बना रहे हैं। इस योग को ज्योतिष शास्त्र में बेहद अशुभ माना गया है। बता दें कि कुंडली के छठे और आठवें भाव में किसी शुभ ग्रह के होने से वे दूषित हो जाते हैं और वे शुभ की जगह अशुभ फल देने लगते हैं। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, बुध और गुरु के षडाष्टक योग से 27 अक्टूबर से 3 राशियों के जातकों के जीवन में जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस योग के अशुभ असर से करियर, व्यापार, नौकरी, रिश्ते और सेहत पर बेहद नकारात्मक असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

बुध-गुरु षडाष्टक योग का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मेष राशि वाले लोग इस दौरान अधिक चिड़चिड़े और आवेशी रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना है। धैर्य कम होगा और निर्णय लेने में जल्दबाजी हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण न रहने से आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। आय के स्रोतों में रुकावट आ सकती है। वर्क प्लेस पर कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। काम में बाधाएं आएंगी और प्रमोशन में देरी हो सकती है। बॉस से भी नोंकझोंक हो सकती है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। नए निवेश से बचना चाहिए। पार्टनरशिप में विवाद हो सकते हैं। कारोबारी यात्राओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। यात्रा के दौरान परेशानियां हो सकती हैं। मैरिड लाइफ पर नेगेटिव असर होने के योग हैं। पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। पारिवारिक जीवन में में तनाव और कलह हो सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। सिरदर्द, बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग इस दौरान अधिक चिंतित और संशयग्रस्त रह सकते हैं। मन अशांत रहेगा। गुस्सा आवेश पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा। उद्योग-धंधों में रुकावटें आ सकती हैं। नई परियोजनाएं शुरू करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। खुदरा बिजनेस पर नेगेटिव असर हो सकता है। ग्राहक कम होंगे और व्यापार में मंदी आ सकती है। प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। कर्ज बढ़ सकता है और धन हानि होने की संभावना है।स्टूडेंट के करियर पर नेगेटिव असर होने से परीक्षाओं में अच्छे अंक नहीं आ सकते हैं, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। शिक्षक और साथियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।मैरिड लाइफ पर नेगेटिव असर: वैवाहिक जीवन में तनाव और कलह हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। लव लाइफ में संबंधों में दरार आ सकती है। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि

आमदनी पर नेगेटिव असर: आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। वहीं अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। अभी निवेश से बचें। नौकरी और दूसरे पेशे पर भी नेगेटिव असर होने के योग हैं। नौकरी में अस्थिरता रह सकती है। सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। साझेदारी में विवाद हो सकते हैं। यात्राओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। यात्रा के दौरान परेशानियां हो सकती हैं। उद्योग-धंधों में रुकावटें
आ सकती हैं। नई परियोजनाएं शुरू करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। ग्राहक कम होंगे और व्यापार में मंदी आ सकती है। प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। धन हानि होने की संभावना है। स्टूडेंट के करियर पर नेगेटिव असर: पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और परीक्षाओं में अच्छे अंक नहीं आ सकते। शिक्षक और साथियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। मैरिड लाइफ में तनाव और कलह हो सकती है। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 24, 2024 07:54 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola