हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2024: मंगल-शनि की दृष्टि से इन 3 राशियों के घर बरसेगा धन, शुभ योग से पूरे होंगे सभी अरमान!

Grah Gochar 2024: 30 सितंबर, 2024 से वैदिक ज्योतिष के 2 बेहद प्रभावशाली ग्रह मंगल और शनि नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग के शुभ असर से 3 राशियों के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar 2024: सितंबर का महीना कुछ राशियों के जातकों को उपहार देकर विदा हो रहा है। 30 सितंबर की तारीख ग्रहों के गोचर से बने योग-संयोग के कारण बेहद महत्वपूर्ण है। इस तारीख को वैदिक ज्योतिष के 2 बेहद प्रभावशाली ग्रह मंगल और शनि नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं। यह खगोलीय घटना ज्योतिष दृष्टि से काफी महत्व रखती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह योग बेहद शुभ है और 3 राशियों के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

नवपंचम योग का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि वालों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नौकरी में स्थिरता और प्रगति होगी। नए प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। नए ग्राहकों से संपर्क होगा। मुनाफा बढ़ेगा। उद्योग-धंधों में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। नए मशीनरी या तकनीक का उपयोग करने से उत्पादन बढ़ेगा। धन में वृद्धि होगी। अपना मकान या फ्लैट संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: देवी दुर्गा का डोली पर आगमन शुभ है या अशुभ; उनकी विदाई की सवारी से देश-दुनिया पर होंगे ये असर!

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल-शनि के नवपंचम योग से धन संबंधी संकट समाप्त हो जाएंगे। न केवल खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, बल्कि आय में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। धन में वृद्धि होगी। संपत्ति में निवेश करने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। खुदरा व्यापार में बिक्री बढ़ेगी, नए स्टोर खोलने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। खुदरा व्यापार में ग्राहक वृद्धि होगी और मुनाफा बढ़ेगा। पुराने निवेश से भी लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग आर्थिक रूप से बेहद लाभदायक रहेगा। नौकरी में स्थिरता आएगी और प्रगति होगी। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी हो सकती है। व्यापार में भी वृद्धि होगी और नए सौदे मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में लाभ होगा और नए ग्राहक जुड़ेंगे। उद्योग-धंधों में वृद्धि होगी और उत्पादन बढ़ेगा। लॉटरी या अन्य स्रोतों से अचानक धन लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेंगे और संबंध मजबूत होंगे। पुरानी बीमारियां दूर होंगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola