Grah Gochar: अक्टूबर का महीना ग्रहों की चाल और राशियों पर उसके असर का खास महीना सिद्ध होने वाला है। महीने की शुरुआत में ही सभी बड़े और प्रभावशाली ग्रह अपने योग-संयोग से राशियों और मनुष्यों के जीवन को गहराई से प्रभावित कर रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में कई बड़े ग्रह, जैसे शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य न केवल अपनी राशि बदल रहे हैं, फिर एक-दूसरे के साथ विशेष योग बना रहे हैं। इसका असर भी देश-दुनिया और प्रकृति पर पड़ेगा। अभी यहां चर्चा वैदिक ज्योतिष के दो बड़े प्रभावशाली ग्रहों शुक्र और मंगल की है, जो 8 अक्टूबर को अपनी नवपंचम दृष्टि से 5 राशियों के जातकों के जीवन में धन की बारिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
शुक्र-मंगल नवपंचम दृष्टि का राशियों पर असर
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शुक्र-मंगल नवपंचम दृष्टि से व्यापार में नए अनुबंध मिलेंगे। आपकी मेहनत और लगन से आप सफलता प्राप्त करेंगे। शेयर ट्रेडिंग, सट्टा बाजार, रियल एस्टेट आदि में निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। लव लाइफ में रोमांच आएगा। आप अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
शुक्र-मंगल नवपंचम दृष्टि से सिंह राशि के जातकों के व्यापार में विस्तार होगा। नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कलीग के हेल्प धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। आपकी क्रिएटिविटी और एनर्जी आपको नए उत्पाद या सेवाएं शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आप नए प्रोजेक्ट्स हासिल करेंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, विवाह के योग बन सकते हैं। हेल्थ अच्छी रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि
शुक्र-मंगल नवपंचम दृष्टि से तुला राशि के जातकों को व्यापार से इनकम में बढ़ोतरी होगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से लाभ में वृद्धि होगी। जॉब से धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। वहीं आपका प्रमोशन भी हो सकता है। वर्क प्लेस पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines