Grah Gochar: शुक्र-मंगल नवपंचम दृष्टि से शुरू होंगे 5 राशियों के अच्छे दिन, संभाले नहीं संभलेगा धन!

Grah Gochar: अक्टूबर महीने में शुक्र और मंगल ग्रहों की नवपंचम दृष्टि से जहां देश-दुनिया और प्रकृति पर भी प्रभाव पड़ेगा, वहीं 5 राशियों के जातकों के जीवन में अपार धन लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

grah-gochar-october-2024-horoscope

Grah Gochar: अक्टूबर का महीना ग्रहों की चाल और राशियों पर उसके असर का खास महीना सिद्ध होने वाला है। महीने की शुरुआत में ही सभी बड़े और प्रभावशाली ग्रह अपने योग-संयोग से राशियों और मनुष्यों के जीवन को गहराई से प्रभावित कर रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में कई बड़े ग्रह, जैसे शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य न केवल अपनी राशि बदल रहे हैं, फिर एक-दूसरे के साथ विशेष योग बना रहे हैं। इसका असर भी देश-दुनिया और प्रकृति पर पड़ेगा। अभी यहां चर्चा वैदिक ज्योतिष के दो बड़े प्रभावशाली ग्रहों शुक्र और मंगल की है, जो 8 अक्टूबर को अपनी नवपंचम दृष्टि से 5 राशियों के जातकों के जीवन में धन की बारिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शुक्र-मंगल नवपंचम दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को शुक्र-मंगल नवपंचम दृष्टि से व्यापार में नए अनुबंध मिलेंगे। आपकी मेहनत और लगन से आप सफलता प्राप्त करेंगे। शेयर ट्रेडिंग, सट्टा बाजार, रियल एस्टेट आदि में निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। लव लाइफ में रोमांच आएगा। आप अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

शुक्र-मंगल नवपंचम दृष्टि से सिंह राशि के जातकों के व्यापार में विस्तार होगा। नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कलीग के हेल्प धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। आपकी क्रिएटिविटी और एनर्जी आपको नए उत्पाद या सेवाएं शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आप नए प्रोजेक्ट्स हासिल करेंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, विवाह के योग बन सकते हैं। हेल्थ अच्छी रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र-मंगल नवपंचम दृष्टि से तुला राशि के जातकों को व्यापार से इनकम में बढ़ोतरी होगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से लाभ में वृद्धि होगी। जॉब से धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। वहीं आपका प्रमोशन भी हो सकता है। वर्क प्लेस पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ