Shadashtak Yog 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बुध और देवगुरु बृहस्पति ग्रह का खास महत्व है. ये दोनों ही शुभ ग्रह हैं, जिनकी समय-समय पर जगह बदलती है. जब भी बुध और देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह अपनी राशि व नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो युति, महायुति और योग बनने की संभावना अधिक होती है. पंचांग के अनुसार, बुद्धि, त्वचा, व्यापार, तर्क क्षमता, वाणी के दाता बुध और ज्ञान, शिक्षा, धर्म, संतान, भाग्य, समृद्धि के कारक देवगुरु बृहस्पति 27 दिसंबर को एक-दूसरे से 150° पर स्थित होंगे, जिससे षडाष्टक योग बनेगा.
जहां कुछ राशियों के लिए षडाष्टक योग अशुभ रहेगा, वहीं कई जातकों को लाभ होने के प्रबल योग हैं. आज हम आपको मेष, कर्क और कुंभ राशि के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर साल 2025 के अंत में षडाष्टक योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
षडाष्टक योग का मानव जीवन पर असर
मेष राशि
मेष राशि के जातक डर और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं का त्याग कर जीवन में आगे बढ़ेंगे. जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी होती है, वो आपको किसी बड़ी मुश्किल से बचाएंगे. इसके अलावा आपकी शोहरत बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा. पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा, जिसके कारण घर के माहौल में काफी सुधार होगा. सेहत भी साल के अंत तक ठीक रहेगी.
- उपाय- किसी धातु का दान करें.
ये भी पढ़ें- Video: 2026 में इन 4 राशियों पर पड़ेगा शनि गोचर का अशुभ प्रभाव, सेहत-रिश्तों को लेकर रहेंगे परेशान
कर्क राशि
षडाष्टक योग के शुभ प्रभाव से साल के अंत तक आपके जीवन में स्थिरता रहेगी. सही जगह पर पैसे इन्वेस्ट करने से तगड़ा मुनाफा होगा. इसके अलावा आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा. यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप नहीं करने देंगे तो दिन अच्छे से कट जाएंगे. सिंगल जातकों से उनका कोई दोस्त आकर्षित होगा. उम्मीद है कि साल के अंत तक ये रिश्ता प्यार तक पहुंच जाएगा.
- उपाय- नमक या दाल का दान करें.
कुंभ राशि
मेष और कर्क के अलावा कुंभ राशि के लोगों को भी षडाष्टक योग से लाभ होगा. व्यवसाय में किसी बड़ी धोखेबाजी से बच जाएंगे. आर्थिक स्थिति इन दिनों सामान्य रहेगी. उम्रदराज लोग अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहार लेंगे तो अच्छा रहेगा. दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से अभी निवेश करना अच्छा रहेगा. रिश्तों में कड़वाहट ज्यादा नहीं बढ़ेगी, बल्कि पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा.
- उपाय- कपड़ों का शनिवार की शाम दान करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines