Good Luck Omens: जीवन में कई बार कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जो कि आने वाले समय की पूर्व सूचना देते हैं। ऐसे में कई बार लोग भविष्य की घटनाओं को लेकर सतर्क हो जाते हैं। शकुन शास्त्र में ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताए गए हैं जो कि जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में पहले ही बता देते हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि कुछ शुभ शकुन खुलने के भी संकेत देते हैं। आइए जानते हैं उन शुभ संकेतों के बारे में।
ये 6 शकुन देते हैं धन लाभ के संकेत
- शकुन शास्त्र के अनुसार, सपने में भगवान के दर्शन होना शुभ है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सपने में देवी-देवता को देखता है तो यह इस बात का संकेत देता है कि जल्द ही कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है।
- शकुन शास्त्र के अनुसार, सपने में लाल रंग की साड़ी में किसी महिला को देखना एक शुभ शकुन है। यह इस बात का पूर्व संकेत देता है कि बिजनेस या नौकरी में कुछ अच्छा होने वाला है। यह स्वप्न धन लाभ का भी पूर्व संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी के इस व्रत में भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां, हो सकता है बेहद बुरा
- अगर कोई व्यक्ति जरूरी काम के लिए पर निकला हो और रास्ते में उसे कहीं अचानक मोर नाचता हुआ दिख जाए तो यह शुभ शकुन है। शकुन शास्त्र के मुताबिक यह घटना इस बात की ओर इशारा करता है कि जातक जिस काम के लिए निकला है, उसमें सफलता मिलने वाली है।
- शकुन शास्त्र के मुताबिक जेब में पैसा रखते वक्त अगर वह जमीन पर गिर जाए तो यह शुभ शकुन है। यह शुभ शकुन इस बात का संकेत देता है कि बहुत जल्द बड़ा धन लाभ होने वाला है।
- शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर किसी जातक को यात्रा पर निकलते वक्त किसी घोड़े को दांत से बाएं भाग को खुजलाता हुआ दिखाई दे तो यह शुभ शकुन है। यह इस बात का संकत देता है कि कार्य में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक लेन-देन के लिए जाते वक्त ऐसा दिखाई देना लाभकारी होता है।
- शुभ कार्य के लिए जाते वक्त किन्नर का दिखाई देना शुभ शकुन है। ऐसे में अगर कोई जातक किन्नर को देखता है तो उसे किन्नर को कुछ पैसे जरूर देने चाहिए। कहा जाता है कि अगर किन्नर उन पैसों में से कुछ लौटा दे तो यह शुभ शकुन है।
यह भी पढ़ें: धन प्राप्ति के लिए घर में लाएं इस 1 धातु का कछुआ, जानें रखने के सही नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines