Gold Wearing Benefits: क्या आप भी सोने की तरह अपनी किस्मत को चमकाना चाहते हैं? सोना पहनने से कौन से ग्रह मजबूत होते हैं? ये जानना चाहते हैं या फिर इस बात का पता लगाना चाहते हैं कि शरीर के किस अंग में सोना धारण करना शुभ होता है और उससे क्या लाभ मिलता है?
अगर हां, तो आपके इन सभी सवालों के जवाब के साथ हम आपको बताते हैं कि कैसे सोना आपकी किस्मत को चमका सकता है और आपको नौकरी से लेकर व्यापार में तरक्की दिला सकता है? आइए जानते हैं।
सोना धारण करना कितना शुभ?
सोना पहनकर आप अपने दुर्भाग्य को बदल सकते हैं। जबकि, इससे खुद अपनी किस्मत का ताला बंद भी कर सकते हैं। हिन्दू धर्म में सोना धारण करने का महत्व बताया गया है। इसके अलावा किन लोगों के लिए सोना धारण करना शुभ है और किन के लिए अशुभ इसका भी जिक्र किया गया है। सोने को शरीर के कुछ अंगों में धारण कर व्यक्ति अपनी किस्मत बदल सकता है।
शरीर के किन अंगों में धारण करना चाहिए सोना?
- कान
- नाक
- गले
- हाथों की उंगलियां
- हाथ की कलाई
कान में सोना पहनने से क्या होता है?
कान में सोना धारण करने से केतु मजबूत होता है। इसलिए चाहे महिला हो या पुरुष उन्हें अपने कान में सोने का कुंडल जरूर पहनना चाहिए। इससे मान-सम्मान बढ़ता है। कामकाज में आ रही रुकावट दूर होती है। कारोबार में तरक्की और नौकरी में एक अच्छे पद की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें- Wallet में रखें ये 1 छोटी सी चीज; होगी मां लक्ष्मी की कृपा
गले में सोना पहनने से क्या होता है?
शास्त्र के अनुसार गले में सोना धारण करना शुभ होता है। इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली और आपसी प्यार बढ़ा रहता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के शरीर में विष का प्रभाव होता है उसको अपने गले में सोना जरूर पहनना चाहिए। ऐसे में विष दूर होता है और जीवन खुशहाली से गुजरता है।
नाक में सोना धारण करने से क्या होता है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाक में सोना पहनना शुभ होता है। इसे धारण करने पर व्यक्ति का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। महिलाओं को नाक में रिंग पहनने से अच्छे संकेत मिलते हैं और उन पर मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है। धन संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
हाथ की किस उंगली में सोना पहनना चाहिए?
शास्त्रों में बाएं हाथ की उंगलियों में सोना धारण करना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि तर्जनी उंगली में सोना पहनना बहुत शुभ होता है। व्यक्ति अगर अनामिका उंगली में सोना पहनता है तो उसे संतान सुख प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें- अपनी उंगलियों से लगाए करियर, प्यार और बुद्धि का पता
हाथ की कलाई में सोना करने से क्या होता है?
हाथ की कलाई में सोना पहनना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है और कभी पैसों की कमी नहीं होती है। हालांकि, सोना पहनने से पहले ये भी जरूर जान लेना चाहिए कि वो आपकी कुंडली के अनुसार सही है भी या नहीं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
9 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines