Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक बार फिर सूर्य देवता नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। 25 मई 2024 को सूर्य ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आज से 16 दिन बाद शनिवार को प्रात: काल 03 बजकर 27 मिनट पर सूर्य देवता अपनी चाल बदलेंगे।
इस बार सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से आपके जो काम पूरे नहीं हो रहे थे, जल्द ही वो पूर्ण हो सकते हैं। इसके अलावा कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत हो सकती है। आइए जानते हैं उन 6 राशियों के बारे में, जिन्हें सूर्य के रोहिणी में प्रवेश करने से लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Rahu Nakshatra Parivartan: राहु के नक्षत्र परिवर्तन से इन 6 राशियों को होगी धन हानि!
सिंह राशि
नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। जिन लोगों ने पिछले साल ही अपना खुद का बिजनेस खोला है, उन्हें जल्द ही बड़ा मुनाफा हो सकता है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। जिन लोगों की उम्र शादी के लायक हो गई है, उन्हें जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि
इस हफ्ते परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। जिस भी काम में अपना पैसा लगाएंगे, फ्यूचर में उससे आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।
धनु राशि
जिन लोगों की पिछले महीने ही शादी हुई है, वो अपने घरवालों के साथ विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें महीने के अंत तक अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का अगले महीने तक प्रमोशन हो सकता है।
वृश्चिक राशि
लंबे समय से आप जिस बीमारी से परेशान थे, जल्द ही आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। जो लोग पिछले दो सालों से रिलेशनशिप में हैं, उनकी शादी तय हो सकती है।
कर्क राशि
सूर्य की चाल बदलने से कर्क राशि के लोगों को फायदा पहुंच सकता है। हर काम में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे जल्द ही आपके सपने पूरे हो सकते हैं। इसी के साथ परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
तुला राशि
लंबे समय से जिस बात को लेकर आपके घरवालों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जल्द ही आपको उसका समाधान मिल सकता है। अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो माह के अंत तक खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Gochar 2024: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इन 7 राशियों को रहना होगा सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines