Rahu Nakshatra Parivartan: राहु के नक्षत्र परिवर्तन से इन 6 राशियों को होगी धन हानि!

Rahu Nakshatra Parivartan 2024: जब भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं उन 6 राशियों के बारे में, जिनके लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन परेशानियां लेकर आ सकता है।  

Rahu Nakshatra Parivartan 2024

Rahu Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पापी ग्रह कहे जाने वाले राहु ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। 30 अक्टूबर 2023 को राहु ग्रह ने मीन राशि के साथ-साथ रेवती नक्षत्र में भी प्रवेश किया था। अब करीब सात माह बाद 6 मई 2024 को राहु ने रेवती नक्षत्र के पहले पद में गोचर किया है, जो 8 जुलाई 2024 तक यहीं विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन

आइए जानते हैं इस बार राहु के रेवती नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश करने से किन-किन राशियों के जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

राहु की चाल बदलने से मेष राशि के लोग सतर्क रहें। इस समय कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि  

इस समय कर्क राशि के लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपकी किसी अनजान व्यक्ति से लड़ाई भी हो सकती है। इसके अलावा सोच-समझकर किसी भी जगह इन्वेस्ट करें, नहीं तो आने वाले समय में आपको धन हानि हो सकती है।

मकर राशि

जीवन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में अपनी भावनाओं पर काबू रखें, नहीं तो मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। किसी फालतू बात पर मां से लड़ाई हो सकती है। सोच-समझर पैसों को खर्च करें।

विज्ञापन

तुला राशि

आने वाले समय में तुला राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि भी हो सकती है। अगर आपने अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखा, तो धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

धनु राशि

इस समय किसी को भी पैसे उधार न दें। जिन लोगों का अपना कारोबार है, वह कुछ दिनों तक पैसों का लेनदेन न करें। परिवार वालों के बीच फालतू की बात को लेकर लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

इस समय सोच-समझकर पैसों का लेनदेन करें, नहीं तो आने वाले समय में धन हानि हो सकती है। घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों की ऑफिस में सहकर्मियों से बहस हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ