Lakshmi Narayan Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी किसी दो ग्रह की युति होती है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जहां कुछ को शुभ समाचार मिलते हैं, तो वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इस साल 10 मई 2024 को बुद्धि के दाता बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। हालांकि मेष राशि में पहले से ही धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में 10 मई को मेष राशि में बुध और शुक्र की युति होगी, जिससे लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है।
जब भी किसी राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है, तो इससे कुछ राशियों को धन-दौलत की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए उन तीन राशियों के बारे में जानते हैं, जिनके लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा, बुध देव बना देंगे करोड़पति
कन्या राशि
लंबे समय से आप जिस बात को लेकर टेंशन में चल रहे हैं, जल्द ही आपको उसका समाधान मिल सकता है। जल्द ही आप अपना खुद का घर खरीद सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। घर में छोटे बच्चे की किलकारियां भी गूंज सकती हैं।
मेष राशि
बुध-शुक्र की युति से बने लक्ष्मी नारायण योग से मेष राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। पिछले दिनों आप जिस बात को लेकर टेंशन में थे, जल्द ही अब आपको उसका समाधान मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में भी सुधार होगा। अगर इस समय आपने मन लगाकर काम किया, तो भविष्य में आपका प्रमोशन भी हो सकता है।
सिंह राशि
लक्ष्मी नारायण योग के निर्माण से सिंह राशि के लोगों को फायदा पहुंच सकता है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो 4 दिन बाद वो पूरा हो सकता है। घर में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। कारोबार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
बुध-शुक्र की युति से सबसे ज्यादा फायदा कर्क राशि के लोगों को होने वाला है। उन्हें हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे उनके बड़े से बड़े काम मिनटों में हो जाएंगे। अगर आपने किसी को पैसे उधार दे रखे हैं, तो जल्द ही आपको अपने पैसे वापस मिल सकते हैं।
धनु राशि
लंबे समय से अगर आप कोई मकान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो माह के अंत तक आपका ये सपना पूरा हो सकता है। जो लोग नौकरी करते हैं, अगले महीने तक उनकी सैलरी डबल हो सकती है। परिवार में किसी की शादी भी तय हो सकती है।
यह भी पढ़ें- ग्रहों के सेनापति का हुआ राहु के साथ मिलन, अगले कुछ दिन में पैसों से गदगद हो जाएंगी ये राशियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines