Budh Gochar 2024: जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करता है, तो इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह में एक साथ कई ग्रहों का गोचर हो रहा है। आज से 12 दिन बाद 21 मई 2024 को बुध ग्रह भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगलवार के दिन सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर बुध का भरणी में प्रवेश होगा।
आइए जानते हैं उन 7 राशियों के बारे में, जिन्हें बुध के नक्षत्र परिवर्तन से हानि पहुंच सकती है। अगर इस समय उन्होंने सतर्कता नहीं अपनाई, तो आने वाले समय में बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Rahu Nakshatra Parivartan: राहु के नक्षत्र परिवर्तन से इन 6 राशियों को होगी धन हानि!
मेष राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के लोगों को हानि पहुंच सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से बहस न करें, नहीं तो एक छोटी सी बात के चलते आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।
सिंह राशि
इस समय गलती से भी प्रॉपर्टी में पैसे न लगाएं, नहीं तो आपके पैसे डूब भी सकते हैं। किसी फालतू बात को लेकर घरवालों के बीच लड़ाई हो सकती है। अगर आपने अपने खर्चों को कंट्रोल नहीं किया, तो भविष्य में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
पुरानी बीमारी का दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है। जहां जरूरत हो वहां ही बोले, नहीं तो लोगों के बीच हंसी का पात्र बन सकते हैं। जो लोग इसी साल किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, उनका जल्द ही ब्रेकअप हो सकता है।
मीन राशि
अपने गुस्से को कंट्रोल करें, नहीं तो पति से फालतू की बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। परिवार में तनाव का माहौल बना रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को धन हानि हो सकती है। जिन लोगों की अभी भी शादी हुई है, उनकी पति से लड़ाई हो सकती है।
कन्या राशि
घर की परेशानी के चलते मन अशांत रह सकता है। नौकरी में कड़ी मेहनत करने के बाद भी काम का क्रेडिट किसी ओर को मिल सकता है। इससे आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। कारोबार कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या रह सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी बॉस से लड़ाई हो सकती है। कारोबार में नुकसान भी हो सकता है। पति पत्नी की लड़ाई हो सकती है।
मकर राशि
दोस्तों से लड़ाई हो सकती है। सोच-समझकर पैसों को इन्वेस्ट करें, नहीं तो नुकसान भी हो सकता है। घरवालों के बीच पैसों की वजह से लड़ाई हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: घर के पास कभी नहीं होनी चाहिए ये 7 चीजें, जानें क्या कहते हैं पंडित सुरेश पांडेय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines