घर के मुख्य द्वार पर लटकाएं घोड़े की नाल, पल भर में हो जाएंगे मालामाल

Ghode Ki Naal Ke Upay: घोड़े की नाल यदि घर के मुख्य द्वार पर लटकाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। लेकिन इसके लिए कुछ उपाय करने होते हैं। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

Ghode Ki Naal Ke Upay

Ghode Ki Naal Ke Upay

Ghode Ki Naal Ke Upay: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में अगर सही दिशा में रखा जाए, तो घर स्वर्ग बन जाएगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो घर में लगाने के बाद व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति के साथ धन की बरसात होने लगती है। इसके साथ ही शनि देव प्रसन्न भी हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनि देव को प्रसन्न करने से लिए घोड़े की नाल के कई सारे उपाय बताए गए हैं। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पूजा पाठ भी करते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे घोड़े की नाल के लाभ के बारे में…

विज्ञापन

आर्थिक लाभ के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक आर्थिक समस्या से परेशान है या फिर वे फिजूल खर्च से परेशान है, तो ऐसे में जातकों को काले घोड़े की नाल को काले कपड़े में लपेटना होगा। इसके बाद काले घोड़े की नाल को तिजोरी में रखना होगा। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही व्यक्ति की आय में कभी भी कमी नहीं होती है।

विज्ञापन

मुख्य द्वार पर लटकाए घोड़े की नाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन घर में लोहे की वस्तु लाना बेहद ही अशुभ होता है। मान्यता है कि जो जातक शनिवार के दिन लोहा घर लाता है, उसकी कुंडली में शनि दोष बढ़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लाकर लटकाते हैं, तो गृह क्लेश खत्म हो जाता है। इसके साथ ही घर से वास्तु दोष और शनि दोष दूर हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती हैं।

विज्ञापन

कारोबार के लिए

जो जातक जी तोड़ मेहनत करते हैं और फिर भी नौकरी या कारोबार में शुभ परिणाम नहीं मिलते, तो ऐसे में जातक को शनिवार के दिन घोड़े की नाल की अंगूठी को बीच वाली अंगुली में धारण करना चाहिए। ऐसा करने से कारोबार या नौकरी में सफलता मिलने लगती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ