Ghode Ki Naal ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति पर शनि देव का कुप्रभाव पड़ता है, तो उस व्यक्ति का जीवन नर्क बन जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती, महादशा या अंतर्दशा चल रही होती है, तो जातक के जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती है। कहा जाता है कि शनिदेव को लोहे से बनी चीजें बहुत ही अधिक प्रिय होता है। शनि देव के कुप्रभाव को कम करने के लिए शास्त्र में कुछ उपाय बताए हैं। कहा जाता है कि शनि की महादशा शांत करने के लिए लोहे की अंगूठी काफी असरदार साबित होता है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि किस प्रकार के लोहे की अंगूठी या लोहे की कोई चीज धारण करना बेहद ही शुभ माना गया है।
सुख-समृद्धि के लिए धारण करें
शास्त्र के अनुसार, जो जातक अपने जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति चाहते हैं, उन्हें घोड़े की नाल का छल्ला धारण करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि घोड़े की छल्ला शनि के प्रकोप और बुरी आत्माओं से बचने के लिए किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल का छल्ला दाहिने हाथ की बीच की उंगली में धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi 2023: कब है संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
कारोबार में उन्नति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल का छल्ला पहनने से शनि के कुप्रभाव को कम किया जा सकता है। यह छल्ला काले घोड़े के पैरों से निकाल कर बनाया जाता है। काले घोड़े की नाल का छल्ला शनिवार को धारण करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से अत्यंत लाभ मिलता है।
छल्ला धारण करते समय रखें इन बातों का ध्यान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल का छल्ला धारण करते समय शुभ नक्षत्र और दिन का खास ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है। ऐसी मान्यता है कि घोड़े की नाल का छल्ला शनिवार की शाम धारण करने से शुभ फल की प्राप्ति होता है। इसके साथ ही इसे धारण करने के लिए शुभ नक्षत्र पुष्य, अनुराधा, उत्तराभाद्रपद और रोहिणी नक्षत्र बेहद ही सर्वोत्तम माना जाता है।
यह भी पढ़ें- घर में सुख-समृद्धि और शांति के लिए पितृ पक्ष में रोज जलाएं इस तरह 1 दीपक, होगा खूब धन-लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
5 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines