Lucky Gemstones: हर कोई चाहता है कि उसकी मेहनत का फल जल्दी मिले और आर्थिक स्थिति मजबूत हो. लेकिन बहुत लोग ऐसे हैं, जो दिन-रात मेहनत करते हैं, फिर भी अपेक्षित लाभ नहीं होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ रत्न आपकी धन-संपत्ति और सफलता की राह आसान कर सकते हैं? रत्न शास्त्र में कई रत्नों का वर्णन किया गया है, जो ग्रहों की स्थिति के अनुसार लाभकारी होते हैं. यहां 3 ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है, जिसे फाइनेंशियल सक्सेस की गारंटी देने वाला रत्न भी कहा जाता है. आइए जानते हैं, ये नायाब रत्न कौन-से हैं?
टाइगर आई (Tiger Eye)
टाइगर रत्न या टाइगर आई को आर्थिक समस्याओं के समाधान का रत्न कहा जात है. यह अपने आकर्षक पीले-भूरे रंग और काले धारीदार पैटर्न के लिए प्रसिद्ध है. इसे धारण करने से वित्तीय निर्णयों में स्पष्टता आती है और आर्थिक संकट कम महसूस होते हैं.
- इस रत्न को धारण करने से विशेष लाभ: इससे व्यापार और निवेश में समझदारी बढ़ती है. यह आत्मविश्वास और मानसिक स्थिरता को भी बढ़ावा देता है.
- कैसे पहनें: अंगूठी या लॉकेट में पहनना सबसे अच्छा माना जाता है. ध्यान रखें कि इसे लगातार साफ और ऊर्जावान रखें.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: शादीशुदा महिलाओं का इस दिशा में सोना है नुकसानदेह, जानें सेहत से जुड़े वास्तु नियम
हीरा (Diamond)
यह धन-वैभव और भौतिक सुखों के दाता ग्रह शुक्र का रत्न है, जो सदियों से धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. यह रत्न न केवल खूबसूरती का प्रतीक है बल्कि इसे धारण करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जो प्रेम, धन और विलासिता के मामलों में मदद करता है.
- इस रत्न को धारण करने से विशेष लाभ: इससे संपत्ति और व्यवसाय में वृद्धि होती है और सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यक्तित्व में चमक आती है.
- कैसे पहनें: इसे शुक्रवार के दिन हीरे वाली अंगूठी धारण करना शुभ माना जाता है. सफेद सोने या प्लेटिनम में हीरा पहनना सबसे प्रभावशाली माना गया है.
पुखराज (Topaz)
पीले पुखराज को गुरु ग्रह का रत्न माना जाता है. इसे धारण करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं और बुद्धि में सुधार आता है. इसे यलो सफायर भी कहते हैं.
- इस रत्न को धारण करने से विशेष लाभ: इससे निवेश और व्यापार में भारी सफलता मिलती है और साथ में शिक्षा और करियर में भी लाभ होता है.
- कैसे पहनें: इसे तर्जनी उंगली में पहना जाता है. ध्यान रहे कि हमेशा शुद्ध और प्राकृतिक पुखराज ही चुनें.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य से जानें जीवन की अहम सच्चाइयां, जन्म से पहले तय होती हैं ये 5 महत्वपूर्ण बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines