Gemstone: ज्योतिष विद्या में रत्नों का खास महत्व बताया गया है। कुंडली और राशि अनुसार रत्न को धारण करने के फायदे व नुकसान भी बताए जाते हैं। रत्नों में शनि का रत्न बहुत प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जाता है, जिसमें किसी को भी राजा बनाने की क्षमता है तो किसी राजा को रंक तक बना सकता है। रत्न शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में राशि और रत्न दोनों का खास महत्व बताया गया है। किस राशि के लिए शनि का रत्न धारण करना लाभकारी है? किस राशि के लोगों को शनि का रत्न नहीं पहनना चाहिए? इसके बारे में जानकारी दी गई है।
शनि का रत्न कौन सा है?
रत्न शास्त्र के अनुसार शनि का रत्न नीलम है। इस रत्न को इतना प्रभावशाली माना जाता है कि इसे धारण करने पर किसी की भी जिंदगी रातों रात में बदल सकती है। नीलम रत्न को किस राशि के लोगों को धारण करना चाहिए और किन राशियों को नीलम रत्न धारण नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं।
इन 2 राशियों को मालामाल बना सकता है शनि का रत्न
रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का रत्न यानी नीलम रत्न 12 राशियों में से दो राशियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। शनि की राशि, कुंभ और मकर राशि के लोगों के लिए नीलम रत्न धारण करना शुभ है। रंक को भी राजा बनाने जैसी शक्ति रखता है। हालांकि, जन्म कुंडली के अनुसार कितना शुभ या अशुभ हो सकता है? इसका पता ज्योतिषाचार्य की सलाह के बाद ही पता चल सकता है।
शनि का रत्न 6 राशियों को बना सकता है कंगाल!
- मेष राशि
- कर्क राशि
- सिंह राशि
- वृश्चिक राशि
- धनु राशि
- मीन राशि
रत्न शास्त्र के अनुसार ऊपर बताई गईं 6 राशियों के लिए नीलम रत्न धारण करना खास फायदेमंद नहीं हैं। इस राशि के लोगों को नीलम रत्न धारण करने से बचना चाहिए। अगर पहनना चाहते हैं तो पहले ज्योतिष से सलाह जरूर कर लें।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: राहु-केतु, शनि और गुरु 3 राशियों पर होंगे मेहरबान! 2025 में बदलेंगे चाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines