Gemstone Benefits: गोमेद रत्न को राहु ग्रह से संबंधित माना जाता है. गोमेद रत्न धारण करने से राहु से संबंधित शुभ फल मिलते हैं. आपको जीवन में धन हानि, तनाव, उधार का पैसा वापस न मिलने और कालसर्प दोष का सामना करना पड़ रहा है, तो गोमेद रत्न धारण करना चाहिए. राहु ग्रह के इस रत्न को धारण करने से कई फायदे मिलते हैं. आप कुंडली में राहु की कमजोर स्थिति होने पर या राहु की महादशा होने पर गोमेद रत्न धारण करें. ऐसा करने से आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे.
किन राशियों के लिए शुभ है गोमेद रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार, गोमेद रत्न को कन्या, कुंभ, मिथुन, वृषभ और तुला राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है. इन लोगों को इस रत्न को धारण करना चाहिए. व्यक्ति की कुंडली में राहु पहले, चौथे, पांचवें, नौवें या दसवें भाव में बैठा हो, तो गोमेद रत्न धारण कर सकते हैं. गोमेद रत्न को इन सभी राशि के जातक अपनी कुंडली का अध्ययन कराने के बाद पहन सकते हैं. आइये गोमेद रत्न के लाभ और इसे धारण करने की विधि के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: धोनी का जर्सी नंबर 7 है बेहद खास, इसी मूलांक के हैं MS Dhoni, इन लोगों पर किस्मत होती है मेहरबान
गोमेद रत्न धारण करने के लाभ
जीवन में राहु ग्रह के कारण अशुभ परिणाम झेलने पर रहे हैं, तो इससे राहत मिलती है. तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है. मानसिक शांति के लिए इस रत्न को धारण करना शुभ होता है. गोमेद रत्न से कालसर्प दोष के प्रभाव को कम कर सकते हैं. व्यक्ति गोमेद रत्न को धारण कर राजनीति, मीडिया और वकालत के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है.
गोमेद रत्न धारण करने की विधि
गोमेद रत्न को शनिवार के दिन शाम को सूर्यास्त के बाद धारण करना शुभ माना जाता है. आप गोमेद रत्न को गंगाजल, कच्चे दूध, शहद और साफ पानी से शुद्ध करके ही धारण करें. आप चांदी की अंगूठी में इस रत्न को मध्यमा उंगली में धारण करें. गोमेद रत्न को राहुदेव और राहु यंत्र की पूजा के बाद धारण करना चाहिए. रत्न धारण करने के दौरान ‘ओम रां राहवे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. आप इस विधि से गोमेद रत्न को धारण कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Premanand Maharaj: खाना खाने से पहले जरूर करें ये एक काम, प्रेमानंद महाराज ने बताया सुख-समृद्धि का उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines