Mithun Rashifal June 2024: सभी लोग अपनी राशि के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं। हर किसी को आने वाले कल को लेकर चिंता रहती है। जैसे आने वाला कल में क्या होने वाला है, सेहत कैसी रहेगी, नौकरी में तरक्की हो पाएगी या नहीं, लव लाइफ कैसा बीतेगा और करियर कैसा रहेगा। इन्हीं सब चीजों को विस्तार से जानने के लिए आज इस खबर में मिथुन राशि के लिए पूरे जून माह का राशिफल बताने वाले हैं।
करियर राशिफल
करियर के दृष्टि के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए जून का महीना बेहद ही शुभ फलदायी रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विदेश की यात्रा बन रही है। जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना बहुत जल्द पूरी हो सकती है। पिता जी का साथ मिलेगा। घरवालों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।
लव लाइफ राशिफल
ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए जून का महीना ठीक रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनको खुशखबरी मिल सकती है। घर में नए मेहमान की एंट्री हो सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही पूरा महीना मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। हालांकि सेहत संबंधित थोड़ी-बहुत परेशानियां हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। साथ ही अपनी दिनचर्या में सुधार करें।
कारोबार राशिफल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माह के प्रथम सप्ताह में कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। साथ ही जो लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं उन्हें मुक्ति मिल सकती है। कारोबार के संबंध में कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए बेहद शुभ फलदायी रहने वाली है। नए-नए रिश्ते बनेंगे। साथ ही बॉस का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
यह भी पढ़ें- कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए ज्येष्ठ अमावस्या पर करें 5 महाउपाय
यह भी पढ़ें- वट सावित्री के दिन करें 7 महाउपाय, जन्मो-जन्म के पाप से मिलेगी मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
17 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines