हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Garuda Purana: मौत से एक घंटे पहले व्यक्ति को मिलते हैं 3 संकेत, शरीर में होने लगते हैं ये बदलाव

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी जातक की मृत्यु होती है, तो उसे कुछ देर पहले ही कुछ ऐसे संकेत होते हैं, जो दिखाई देने लगता है। तो आइए उन संकेतों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Garuda Purana

Garuda Purana: सभी पुराणों में गरुड़ पुराण एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक की सारी बातें बताई गई है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति का जन्म होता है, उसी समय मृत्यु भी तय हो जाती है। मृत्यु को अटल सत्य माना गया है, जिसे कोई भी टाल नहीं सकता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति अंतिम वक्त तक पहुंच जाता है, या कह सकते हैं, कि जब वह मरने लगता है, तो उसे कुछ समय पहले से ही मृत्यु का एहसास होने लगता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कौन से ऐसे संकेत हैं, तो मृत्यु से पहले दिखाई देने लगते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

मृत्यु से पहले मिलते हैं 3 संकेत

पूर्वजों का साया

गरुड़ पुराण के अनुसार, जब कोई जातक आखिरी सांसे ले रहा होता है, तो उसे अपनों का साया आस-पास नजर आने लगता है। यानी कि जो जातक इस दुनिया से पहले ही जा चुके होते हैं। जातक को साया के रूप में दिखाई देने लगते हैं और ऐसा लगता है कि जैसे अपने पास बुला रहे हों। मान्यता है कि जब जातक को इस तरह के संकेत मिलने लगे तो समझ जाना चाहिए कि उनकी मृत्यु बहुत करीब है।

यह भी पढ़ें- Rahu-Ketu: कुंडली का सबसे खतरनाक ग्रह है राहु-केतु, जानें कैसे हुइ इनकी उत्पत्ति

विज्ञापन

तिलिस्मी द्वार

मान्यता है कि जो व्यक्ति मृत्यु के करीब होता है, तो उसे एक प्रकार का रहस्यमयी द्वार दिखाई देने लगता है। साथ ही उस रहस्यमयी द्वार से प्रकाश की किरणें दिखाई भी देने लगती है। साथ ही जब कोई जातक बुरे कर्म करता है, तो उस रहस्यमयी द्वार से आग की लपटें निकलती हुई दिखाई देने लगती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी जातक को इस तरह के संकेत दिखाई देने लगता है, तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति की मृत्यु नजदीक है।

यमदूत आते हैं नजर

गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की आखिरी समय होता है, तो हर समय व्यक्ति को श्याम वर्ण के लोग नजर आते हैं। साथ ही यमदूत भी नजर आने लगते हैं। व्यक्ति को हर पल ऐसा लगता है कि यमदूत व्यक्ति की आत्मा को अपने साथ लेने आ रहे हैं। जब व्यक्ति को इस तरह के संकेत दिखाई देने लगता है, तो समझ जाना चाहिए कि अब जीवन के आखिरी पल कुछ ही दिनों का रह गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- चंद्र ग्रहण के एक दिन बाद राहु-केतु बदलेंगे अपनी चाल, 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola