Garuda Purana Life Lesson: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व होता है। इसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक के कर्म फल का विस्तार से वर्णन किया गया है। गरुण पुराण में जीवन जीने के हर तरीके के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण के अचारखंड में कुछ ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है, जो व्यक्ति को तमाम पापों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। हिंदू धर्म में सभी कार्यों के लिए समय, दिन, वार, मुहूर्त आदि निर्धारित किए गए हैं।
जन्म से लेकर शादी-विवाह, पूजा-पाठ, अनुष्ठान यहां तक की मृत्यु के बाद किए जाने कर्मकांड के लिए भी समय निर्धारित किए गए हैं। सही समय, मुहूर्त पर किए गए नियमों से वह काम पूर्ण माना जाता है। वहीं गरुण पुराण में इन कार्यों को करने से मना किया गया है।
1.सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाये
गरुड़ पुराण के अनुसार, कभी भी सूर्यास्त के बाद घर पर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है, लेकिन शाम की समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है। इसलिए शाम के समय कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।
यह भी पढ़े: वक्रतुंड चतुर्थी ‘शिव’ योग समेत 6 दुर्लभ संयोग! पूजन से मिलेगा कई गुना अधिक फल
2.सूर्यास्त के बाद दही न खाये
दही का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन सूर्यास्त के बाद दही खाने से उल्टा नुकसान हो सकता है। शाम के समय दही खाने से बीमारी आती है। गरूड पुराण के अनुसार आयु भी कम होती है।
यह भी पढ़े: Karva Chauth 2023: पति का चेहरा छलनी में ही क्यों देखा जाता है? जानें इसका महत्व और इतिहास
3.रात्रि में तुलसी पूजन न करे
हिंदू धर्म में हर घर पर तुलसी का पवित्र पौधा होता है और इसकी पूजा की जाती है। परंतु रात के समय कभी भी तुलसी पूजन न करें और न ही तुलसी जी में जल चढ़ाएं। ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है। और इसका उल्टा फल प्राप्त होता है।
4.रात के समय बाल-नाखून काटना
शास्त्रों में बाल-नाखून काटने के लिए भी खास दिनों के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार शनिवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन बाल-नाखून नहीं काटने चाहिए। सूर्यास्त के बाद भी ये काम नहीं करने चाहिए।सोमवार, बुधवार और रविवार के दिन बाल-नाखून काट सकते हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
10 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines