Ganga Dussehra: वैदिक परंपरा में प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह 30 मई 2023 (मंगलवार) को आएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। गंगा दशहरा का ज्योतिष में भी अत्यधिक महत्व है। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार यदि आप इस दिन कुछ आसान से उपाय कर लें तो आपकी हर समस्या दूर हो सकती है। जानिए ऐसे ही कुछ ज्योतिषीय उपायों के बारे में
गंगा दशहरा पर करें ये उपाय (Ganga Dussehra)
धन प्राप्ति के लिए
गंगा दशहरा पर शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें। इस तरह चढ़ाए गए जल में से कुछ बूंदें अपने लोटे में बचाकर ले आएं और उसे पूरे घर में छिड़क दें। इससे घर में पैसा आने लगेगा और आर्थिक तंगी भी दूर होगी।
यह भी पढ़ें: रविवार को करें ये उपाय, राजा के समान जीवन जिएंगे
कर्ज से मुक्ति के लिए
अगर आपके ऊपर बहुत सारा कर्ज हो गया है तो गंगा दशहरा के दिन अपनी लंबाई के बराबर काला धागा लेकर उसे एक नारियल पर लपेट दें। सूर्यास्त के समय इस नारियल को किसी बहते पानी या नदी में प्रवाहित कर दें और ईश्वर से अपना कर्जा मिटाने की प्रार्थना करें। इस उपाय को करने के बाद बिना किसी से बोले या पीछे देखे अपने घर लौट आएं।
यह भी पढ़ें: आज ही करें वटवृक्ष का यह उपाय, हनुमानजी पूरी करेंगे हर इच्छा
नौकरी पाने के लिए
यदि आपकी नौकरी छूट चुकी है या उस पर खतरा मंडरा रहा है तो यह उपाय करें। गंगा दशहरा पर एक मिट्टी का घड़ा लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल और थोड़ी सी शक्कर डालें। अब इसे पानी से पूरा भर कर किसी जरूरतमंद या गरीब को दान कर दें। इससे आपकी नौकरी के मार्ग में आ रही सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines