Ganesh Sthapana 2023 Rashi Upay: आज गणेश चतुर्थी का पर्व हैं। पूरे देश में गणेश चतुर्थी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी 10 दिनों तक मनाए जाने वाला पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाती है। मूर्ति स्थापना करने के बाद बप्पा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। इसके साथ ही उत्सव मनाया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे गणेश चतुर्थी पर किस राशि को कौन से उपाय करना चाहिए। आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें- इस नियम से करें घर में गणेश जी की स्थापना, जान लें विधि-विधान
राशि अनुसार करें गणेश चतुर्थी पर उपाय
मेष राशि
गणेश चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातकों को अपने घरों में भगवान गणेश के वक्रतुंड रूप की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें गुड़ का भोग अर्पित करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा के विनायक रूप की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
मिथुन राशि
गणेश चतुर्थी के दिन मिथुन राशि के जातकों को मूंग की दाल या मूंग दाल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- आज गणेश चतुर्थी पर करें बप्पा के इन 5 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, मन हो जाएगा खुश
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही 11 मोदक का भोग लगाना चाहिए और 11 कुवांरी कन्याओं को खिलाना चाहिए।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन सिंह राशि के जातकों को गणेश जी को किशमिश डालकर खीर का भोग लगाना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के बाल स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें सूखे मेवे का भोग अर्पित करना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के 10 दिन 5 नारियल चढ़ाना चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के श्वेतार्क गणेश की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही तिल चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- घर बैठे करें गणपति बप्पा के इन 10 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, बन जाएंगे मालामाल
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस दिन ‘ॐ गं गणपतये’ मंत्र का जाप कर, उनकी पूजा करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस दिन गणेश जी को इलायची, लौंग और पीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि
गणेश चतुर्थी के दिन कुंभ राशि के जातकों को गणेश मंदिर में जाकर 10 दिनों तक आरती करनी चाहिए। इसके साथ ही गरीबों को दान भी करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन हरिद्रा गणेश की पूजा के साथ शहद और केसर चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से जातक को बहुत ही अधिक लाभ होता है।
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी किस दिशा में करें गणपति की स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines