आज गणेश चतुर्थी पर करें बप्पा के इन 5 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, मन हो जाएगा खुश

Famous Ganesh Temples

Famous Ganesh Temples

विज्ञापन

Famous Ganesha Temple: आज गणेश उत्सव का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज के दिन सभी गणेश मंदिरों में बहुत ही अधिक भीड़ देखने को मिल रहे है। पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार यानी आज मनाया जा रहा है। आज के दिन भगवान को गणेश की मिट्टी की मूर्तियों की स्थापना की जाती है। इसके साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आज इस खबर में हम बताने वाले हैं भगवान गणेश के ऐसे 5 प्रसिद्ध मंदिर जहां बप्पा को देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। तो आइये जानते हैं उन पांच मंदिरों के बारे में!

भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर

भगवान गणेश के पांच प्रसिद्ध मंदिरों में पहले स्थान पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर आता है। यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित हैं। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में उपस्थित गणेश भगवान को नवसाचा गणपति कहा जाता है। धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में जो भी जातक अपनी मनोकामना लेकर आता है वह पूरा होता है। कहा जाता है कि यह मंदिर 1801 ई. में बनाया गया था। इस मंदिर में किसी भी धर्म के लोग प्रवेश कर सकते हैं।

Advertisment

गणपतिपुले मंदिर

भगवान गणेश के दूसरे मंदिर गणपतिपुले मंदिर हैं जो महाराष्ट्र के कोंकण में रत्नागिरी जिले में स्थित हैं। ऐसी मान्यता है कि यह मंदिर 400 साल पुरानी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि इस मंदिर में उपस्थित मूर्ति प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हुई है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए सालों भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर में जाना चाहते हैं, तो यह मंदिर आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगी।

त्रिनेत्र गणेश मंदिर

त्रिनेत्र गणेश मंदिर राजस्थान के रणथंभौर जिला में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर भारत के सभी मंदिरों में पुराना मंदिर माना जाता है। त्रिनेत्र मंदिर में गणेश भगवान के त्रिनेत्री मूर्ती मौजूद हैं। ऐसी मान्यता है कि जो जातक सच्चे मन से भगवान की पूजा करते हैं, उनकी सारी मुरादें पूरी हो जाती है।

विज्ञापन

वरसिद्धि विनायगर मंदिर

वरसिद्धि विनायगर मंदिर चेन्नई के बेसेंट नगर में स्थित हैं। इस मंदिर में प्रत्येक साल गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों की गजब की भीड़ देखने को मिलती है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान गणेश की सिद्धि प्राप्त विनायक मूर्तियां स्थापित हैं।

विज्ञापन

दगडूशेठ गणपति मंदिर

गणेश भगवान के इन मंदिरों में पांचवें स्थान पर दगडूशेठ गणपति मंदिर हैं। यह मंदिर पुणे में स्थित है। इस मंदिर में गणपति की मूर्ति 7.5 फीट ऊंची और 4 फीट चौड़ी हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी के दिन गणेश भगवान के मंदिर घूमना चाहते हैं, तो इन पांच मंदिरों का दर्शन अवश्य कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ