हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ganesh ji Ke Upay: सिर्फ एक बार कर लें ये उपाय, बुरी से बुरी किस्मत भी संवर जाएगी

विज्ञापन

Ganesh ji Ke Upay: हिंदू धर्म में गणेशजी को प्रथम पूज्य माना जाता है। किसी भी धार्मिक कार्य अथवा देवी-देवता की पूजा से पहले गणपति की पूजा की जाती है। शास्त्रों में उन्हें बुद्धि, ज्ञान, धन और समृद्धि का देवता बताया गया है। उनका एक नाम संकटहर्ता भी है। अर्थात् वे अपने भक्तों के समस्त कष्टों को हर लेते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार गणेश जी के कुछ उपाय ऐसे हैं, जिन्हें किसी भी दिन किया जा सकता है। इन उपायों को करने से तुरंत ही लाभ होता है और कष्ट दूर हो जाते हैं। इन उपायों को करने के लिए आपको न तो किसी तरह का खर्चा करना है। और न ही आपको किसी तरह का कोई तंत्र-मंत्र वाली कठिन विधि अपनानी है। जानिए इन उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: 9 फरवरी को है संकष्टी चतुर्थी, गणेशजी के इन मंत्रों के जाप से मिलेगा कुबेर का खजाना

विज्ञापन

गणेश जी के इन दो उपायों से बनेगी हर बिगड़ी बात (Ganesh ji Ke Upay)

प्रतिदिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर गणेशजी की पंचोपचार पूजा करें। अब मां पार्वती तथा भगवान शिव की भी विधिवत पूजा करें। इसके बाद गणेश चालिसा का 21 बार पाठ करें। ऐसा लगातार 108 दिन तक करने से गरीबी हमेशा के लिए दूर भाग जाती है।

विज्ञापन

यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो सात बुधवारों तक व्रत करें। साथ ही प्रतिदिन गणपति अर्थवाशीर्ष का 7 बार पाठ करें। इस उपाय से निश्चित रूप से सारे कर्जे चुक जाते हैं और जीवन में तरक्की होती है।

यह भी पढ़ें: नमक के इन टोटकों से घर में आएगी बरकत, परिवार में भी रहेगी शांति

विज्ञापन

उपाय के साथ ही इन बातों का भी रखें ध्यान

  • जब भी आप किसी देवी-देवता के उपाय करते हैं तो आपको कुछ बातों का भी ध्यान रखना होता है। ये नियम निम्न प्रकार हैं
  • जितने समय के लिए उपाय करेंगे, उतने समय के लिए शराब, मांस, मंदिरा, अंडे से दूर रहें। किसी भी तरह का नशा या नॉनवेज करने से पूरी तरह बचें।
  • किसी भी महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग या रोगी व्यक्ति का मजाक न उड़ाएं। उन्हें किसी भी प्रकार से पीड़ा न दें, वरन उनकी सहायता का प्रयास करें।
  • जब भी आप उपाय कर रहे हैं, उस दौरान मन को पूरी तरह सात्विक रखने का प्रयास करें। यथासंभव ब्रह्मचर्य का पालन करें। साथ ही भिखारियों अथवा पशुओं को भोजन दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola