Gajlaxmi Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत शुभ माना गया है। यह राजयोग 19 मई, 2024 को गुरु और शुक्र की युति से निर्मित हुआ था। आज से 8 दिन बाद यानी 12 जून को शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करने के साथ गुरु-शुक्र युति टूटने से यह राजयोग भंग हो जाएगा। इन बचे हुए 8 दिनों में 3 राशियों के जातक कुछ विशेष उपायों से इस राजयोग से काफी लाभान्वित हो सकते हैं। इन उपायों से उनके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं, गजलक्ष्मी राजयोग क्या है और इन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक असर होने के योग हैं?
गजलक्ष्मी राजयोग क्या है?
वैदिक ज्योतिष में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण गुरु ग्रह बृहस्पति और शुक्र ग्रह की युति से होता है। जब ये दोनों शुभ ग्रह कुंडली के केंद्र भाव यानी पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में युति (संयोग) करते हैं, तब गजलक्ष्मी राजयोग बनता है। गज गुरु बृहस्पति का प्रतीक है और देवी लक्ष्मी शुक्र ग्रह की स्वामिनी हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों के संयोग को ‘गजलक्ष्मी राजयोग’ कहते हैं। यह बहुत शुभकारी राजयोग है, जो आर्थिक समद्धि, करियर ग्रोथ, व्यवसाय में सफलता और सकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देता है।
गजलक्ष्मी राजयोग का राशियों पर असर
मेष राशि (Aries):
गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से मेष राशि के जातकों के धनोपार्जन के सभी प्रयास सफल होने के योग बन रहे हैं। एक से अधिक स्रोतों से धन की आमद हो सकती है। गुरु-शुक्र युति के असर से धन की अच्छी-खासी बचत हो सकती है, जो भविष्य की योजनाओं को सफल बनाने में सहायक होंगी।
सिंह राशि (Leo):
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र की युति से निर्मित गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से अच्छे दिन की शुरुआत होने के योग हैं। मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों का इन्क्रीमेंट के साथ तबादला होने के योग हैं। स्टूडेंट्स के करियर में अच्छी ग्रोथ होने की प्रबल संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
गुरु-शुक्र युति वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बेरोजगार लोगों को पसंद की नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है। धन का प्रवाह तेज होगा। निवेश से बढिया आमदनी होने के योग हैं।
करें ये उपाय:
धन लाभ और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के गजलक्ष्मी रूप की उपासना करें। शुक्रवार के दिन कमलगट्टे की माला से ‘ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताय दूरये-दूरये स्वाहा:’ (Om Hreem Kreem Kleem Shri Lakshmi Mam Grihe Dhan Puraye, Dhan Puraye, Chintaay Duraye Duraye Swaha) मंत्र का जाप करें। बृहस्पतिवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटे 11 पत्ते लाएं और उन सभी पत्तों पर अपनी मनोकामना लिखें और फिर उन पत्तों को नदी या बहते स्वच्छ जल में प्रवाहित कर दें।
ये भी पढ़ें: मालव्य राजयोग क्या है? 12 जून से 3 राशियां होंगी मालामाल; शुक्र गोचर से बनेगा शुभ योग
ये भी पढ़ें: रूचक राजयोग क्या है? एक जून से 12 राशियों पर होगा कैसा असर, मंगल के राशि परिवर्तन से बनेगा योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
13 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines