हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gajkesari Rajyog 2025: होली से पहले मालामाल हो जाएंगे इन 5 राशि के लोग, बनने जा रहा गजकेसरी राजयोग!

GajKesari Rajyog 2025: होली से पहले वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति बनने जा रही है। इस युति के चलते 5 राशि वालों को भाग्योदय हो जाएगा। इसके साथ इन राशि वालों को बंपर लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन
गजकेसरी योग से मालामाल हो जाएंगी ये राशियां

Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक समय के बाद अपनी अपनी चाल में बदलाव करते हैं। इस बदलाव का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है। किसी के लिए ये बेहद शुभ होता है तो किसी के लिए यह असर अशुभ होता है। इन नौ ग्रहों में एक मात्र चंद्रमा ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलता है और वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक ही रहता है। इसके बाद वे दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं।

आगामी 5 मार्च 2025 की सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं। इस कारण इस राशि में शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। गजकेसरी योग एक शुभ राजयोग है। जब बृहस्पति केंद्र भाव मतलब 1, 4,7 या 10वें भाव में स्थित होता है और चंद्रमा की शुभ दृष्टि के साथ युति बनाता है तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है। गजकेसरी राजयोग के निर्माण होने से कुछ राशि वालों के जीवन में बेहद ही शानदार बदलाव आएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी लकी राशियां हैं, जिनके लिए यह गजकेसरी योग शानदार रहने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि में ही यह शुभ योग बनने जा रहा है। इस कारण इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में उन्नति मिलेगी। इसके साथ ही पारिवारिक सुख-समृद्धि के साथ ही मान और सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी में आपको नए अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के 11वें भाव में यह शुभ योग बन रहा है तो इस योग के बनने से आपको धनलाभ होगा। इसके साथ ही इंवेस्टमेंट और बिजनेस से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। नई प्लानिंग्स में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। दोस्तों और परिवार का सहयोग आपको मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के 9वें भाव में गजकेसरी योग बनेगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। करियर में भी आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। शिक्षा, आध्य्ताम और विदेश यात्रा के अच्छे योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के पंचम भाव में यह योग बनेगा।यह काफी शुभ रहने वाला है। मकर राशि वालों को इस दौरान संतान सुख मिलेगा। इसके साथ ही लव रिलेशनशिप और एजुकेशन के मामले में आपको सफलता मिलने की संभावना है। इसके साथ ही शेयर मार्केट और सट्टा बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह योग काफी भाग्यशाली रहने वाला है। यह योग 11वें भाव में बन रहा है। इस कारण नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इनकम के भी नए स्रोत आपको मिलेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन

ज्योतिष में बृहस्पति को ज्ञान, धन और विस्तार का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा को मन और भावनाओं का प्रतीक माना गया है। इस कारण वृषभ राशि में बनने वाला यह योग इन पांचों राशि वालों को शुभ फल देगा। इससे मानसिक शांति और निर्णय लेने की क्षमता में इजाफा भी होने की पूरी उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Ketu Chandra Yuti: 1 जून तक केतु-चंद्र की युति से ये 3 राशियां रहें सावधान, बनी-बनाई योजनाएं हो सकती हैं विफल!

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola