---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ketu Chandra Yuti: 1 जून तक केतु-चंद्र की युति से ये 3 राशियां रहें सावधान, बनी-बनाई योजनाएं हो सकती हैं विफल!

Ketu Chandra Yuti: साल 2025 में 1 जून को चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से केतु विराजमान होंगे। ऐसे में 1 जून को सिंह राशि में केतु और चंद्र की युति बन रही है। चलिए जानते हैं इस युति का अशुभ प्रभाव किन तीन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Ketu Chandra Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में केतु और चंद्र दोनों को ही खास स्थान प्राप्त है। केतु को जहां मोक्ष, आध्यात्म, तांत्रिक और वैराग्य का दाता माना जाता है। वहीं चंद्र को मन और माता का नियंत्रण ग्रह माना गया है। जब भी इस दोनों की युति बनती है, तो उसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2025 को सुबह 04:30 मिनट पर केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह कई महीनों तक विराजमान रहेंगे।

केतु के राशि परिवर्तन के कुछ दिन बाद चंद्र देव भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। साल 2025 में 1 जून 2025 को देर रात 09:36 मिनट पर चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह करीब सवा दिन तक मौजूद रहेंगे। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर केतु-चंद्र की युति का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

केतु-चंद्र की युति से किन राशियों का बढ़ेगा तनाव?

मेष राशि

केतु-चंद्र की युति मेष राशि के लोगों के लिए फलदायी नहीं रहेगी। संपत्ति को लेकर घरवालों के बीच विवाद हो सकता है, जिसके कारण परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग कारोबारियों की कुंडली में नहीं बन रहे हैं। वाहन खरीदना इस समय सही नहीं रहेगा। जिन लोगों का खुद का कारोबार है यो जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें निवेश से नुकसान हो सकता है। जिन लोगों की उम्र 70 से 90 के बीच है, उन्हें कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Chandra Rahu Yuti 2025: शनि की राशि कुंभ में होगा चंद्र-राहु का मिलन, इन 3 राशियों की बिगड़ेगी सेहत और आर्थिक स्थिति!

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

मेष के अलावा सिंह राशि के जातकों के ऊपर भी केतु-चंद्र की युति का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे, जिसके कारण सिरदर्द की समस्या पूरे दिन बनी रहेगी। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं विफल हो जाएंगी, जिसके कारण कारोबारी वर्ग परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों का टीम लीडर से विवाद हो सकता है, जिसके कारण वो अचानक जॉब छोड़ने के बारे में सोच सकते हैं। हाल ही में जिन लोगों का बड़ा ऑपरेशन हुआ है, उनकी सेहत 1 जून तक सही नहीं रहेगी।

कुंभ राशि

1 जून 2025 तक केतु-चंद्र की युति के कारण कुंभ राशि के जातक परेशान रहेंगे। भाई-भाई के रिश्ते में दरार आ सकती है, जिसके कारण घर का माहौल खराब रहेगा। युवाओं की करियर को लेकर टेंशन बढ़ेगी। ज्यादा चिंता करने के कारण उनकी तबीयत भी खराब हो सकती है। कारोबारी और दुकानदार को आर्थिक नुकसान होगा। यदि आपने किसी से पैसे उधार ले रखे हैं, तो समय पर वो आप वापस नहीं कर पाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 22, 2025 09:04 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola