Gajakesari Yoga: चन्द्रमा ने 22 मार्च 2023 को गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही गुरु और चन्द्रमा की युति बनने से गजकेसरी योग का निर्माण हो गया है। यह योग ज्योतिष में अत्यन्त शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर समान रुप से पड़ेगा। परन्तु 3 राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ फलदायक रहेगा। जानिए इन तीन राशियों के बारे में
यह भी पढ़ें: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना
इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गजकेसरी योग (Gajakesari Yoga)
कर्क राशि
गुरु-चन्द्रमा की युति से बनने वाला गजकेसरी योग कर्क राशि के लिए अपार वैभव और सौभाग्य लेकर आ रहा है। इस राशि के लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता मिलेगी। किसी काम से विदेश जाना पड़ सकता है, यह भी भविष्य में लाभप्रद रहेगा। कॅरियर और व्यापार में हर तरह से लाभ होगा।
धनु राशि
जिन जातकों की राशि धनु है, उनके लिए गजकेसरी योग धन लाभ लेकर आ रहा है। यदि प्राइवेट जॉब करते हैं तो सैलेरी में इंक्रीमेंट होगा, पदोन्नति भी संभव है। व्यापारियों को कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है जो भविष्य में अथाह धनलाभ कराएगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आने वाला समय सुखद रहेगा।
यह भी पढ़ें: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है
मीन राशि
इस बार गजकेसरी योग मीन राशि में ही बन रहा है। इसका सर्वाधिक फायदा भी मीन राशि को ही मिलेगा। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा, इनका आत्मविश्वास भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे, घर में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। आप जहां भी जाएंगे, वहीं आपको मान-सम्मान मिलेगा, लोग आपकी बात सुनेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines