Forehead Lines Meaning: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर की बनावट, शरीर पर मौजूद चिह्नों और रेखाओं से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. किसी व्यक्ति के शरीर पर मौदूद रेखाओं के जरिए उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. अक्सर हस्त रेखाओं से भविष्य जानने के बारे में आपने सुना होगा. हालांकि, माथे पर दिखने वाली रेखाओं के जरिए भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. आइये माथे पर मौजूद रेखाओं से क्या संकेत मिलते हैं इसके बारे में जानते हैं.
माथे पर एक लकीर का मतलब
माथे पर पहली लकीर भौंहों के ठीक ऊपर होती है. इस लकीर का संबंध धन से माना जाता है. लकीर सीधी और स्पष्ट होती है, तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है. जबकि, कटी हुई अस्ष्ट लकीर का अर्थ जीवन में मुश्किलों का होना होता है.
माथे की दूसरी लकीर का अर्थ
पहली लकीर के ठीक ऊपर माथे की दूसरी लकीर होती है. इसका संबंध सेहत और आरोग्य से होता है. साफ और सीधी रेखा होने का अर्थ है व्यक्ति सेहतमंद रहेगा. अगर यह लाइन कटी हुई है, तो उसे जीवन में सेहत से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं.
ये भी पढ़ें – Neem Karoli Baba: आज है कैंची धाम स्थापना दिवस, जानिए नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी बातें
क्या कहती है माथे की तीसरी लकीर?
माथे पर तीसरी लकीर माथे के बीचोबीच होती है. इस लकीर को भाग्य से जुड़ा माना जाता है. तीसरी लकीर साफ और स्पष्ट दिखती है, तो यह व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत है. अगर माथे पर पहली, दूसरी और तीसरी तीनों लकीर साफ नजर आती हैं, तो ऐसा व्यक्ति लकी होता है.
माथे पर चौथी लकीर का मतलब
माथे पर चौथी लकीर कम ही लोगों के होती है. यह लकीर तीसरी लाइन के ऊपर होती है. अगर किसी के माथे पर चौथी लकीर होती है, तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है. हालांकि, मेहनत करने से इनका भाग्य चमकता है.
ये भी पढ़ें – Kala Dhaga Benefits: सिर्फ बुरी नजर से नहीं बचाता है काला धागा, इससे मिलते हैं कई लाभ, जानिए सही विधि
माथे पर पांचवी लकीर का होना
माथे पर चौथी लकीर के ऊपर पांचवी लकीर होती है यह तनाव और चिंता को दर्शाती है. माथे पर पांचवी लकीर का होना व्यक्ति के जीवन में तनाव को दिखाता है. इन्हें अक्सर जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
माथे पर छठी लकीर का मतलब
माथे पर छठी लकीर का होना बेहद ही दुर्लभ माना जाता है. बहुत ही कम लोगों के माथे पर छठी लकीर नजर आती है. यह छठी लाइन माथे की अन्य लकीरों को काटती है. इन लोगों के ऊपर ईश्वर की खास कृपा होती है. इन्हें जीवन में सफलता मिलती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines