Gemstones for Sarkari Jobs: हर साल देश के लाखों युवा और बेरोजगार यूपीएससी (UPSC), स्टेट पीसीएस (State PCS), एसएससी (SSC), रेलवे और बैंकिंग सहित सरकारी नौकरी की विभिन्न कॉम्पिटीटिव एग्जाम में शामिल होते हैं और केवल गिनती के उम्मीदवार सेलेक्ट हो पाते हैं। इनमें से कुछ उम्मीदवार तो मात्र एक मार्क्स यानी नंबर के अंतर से अपनी पसंदीदा या सपनों की नौकरी पाने की रेस से बाहर हो जाते हैं। इनके लिए बस एक ही बात कही जाती है, ‘Bad Luck’। लेकिन कुछ ज्योतिष उपायों से इस ‘बैड लक’ को ‘Good Luck’ में बदला जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, पढ़ाई में पूरी मेहनत और सही दिशा के साथ उचित जेमस्टोन यानी रत्न धारण करने से असफलता जल्द ही सफलता में तब्दील हो जाती है। आइए जानते हैं, कॉम्पिटीटिव एग्जाम में पास करने और बेहतर रिजल्ट लाने के लिए कौन-से रत्न पहनने चाहिए?
एग्जाम पास करने के लिए 5 रत्न
पीला पुखराज (Yellow Topaz)
पीले पुखराज को ‘वेल्थ एंड विजडम जेमस्टोन’ (Wealth and Wisdom Gemstone) भी कहते हैं। बृहस्पति ग्रह से जुड़े इस रत्न को पहनने से विवेक और तार्किक क्षमता बढ़ती है। पढ़ाई में कंसंट्रेशन यानी एकाग्रता में वृद्धि होती है और सही डिसीजन लेने में मदद मिलती है। यह रत्न सरकारी जॉब पाने में काफी मददगार होता है।
नीलम (Sapphire)
अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प कॉम्पिटीटिव एग्जाम में पास होने के मूल मंत्र हैं। इन गुणों को बढ़ाने में नीलम (Sapphire) एक श्रेष्ठ मददगार रत्न है। इसे धारण करने से आलस्य और नकारात्मक सोच भी दूर होते हैं।
हेसोनाइट (Hessonite)
बगैर क्रिएटिव और दूरदर्शी हुए बगैर कॉम्पिटीटिव एग्जाम में जल्दी सफलता नहीं मिलती है। इन क्वालिटी को बढ़ाने में हेसोनाइट एक सहायक रत्न सिद्ध हो सकता है। इससे सेल्फ कॉन्फिडेंस में भी बढ़ोतरी होती है।
माणिक्य (Ruby)
सूर्य ग्रह से जुड़े इस रत्न को पहनने से बुद्धि प्रखर होती है, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है और व्यक्तित्व में एक नई आभा आती है। इस रत्न को धारण करने से लक्ष्य से भटकाव नहीं होता है, जो किसी भी कॉम्पिटीटिव एग्जाम में सक्सेस और सरकारी जॉब पाने के लिए एक जरूरी गुण है।
ये भी पढ़ें: पैर के अंगूठे का आकार बताता है आपके व्यक्तित्व और जीवन का रहस्य
पन्ना (Emerald)
पन्ना एक बहुत ही नायाब रत्न है, जिसका शिक्षा और सरकारी जॉब से खास संबंध है। इसे धारण करने से केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि विवेक-चातुर्य और याद रखने की क्षमता यानी मेमोरी पॉवर में जबरदस्त वृद्धि होती है। साथ ही यह प्रभावशाली ढंग से बात करने में भी सहायक सिद्ध होता है।
ये भी पढ़ें: मोटापे के लिए जिम्मेदार हैं 2 ग्रह, वजन कम करने के लिए अपनाएं 5 ज्योतिषीय उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines