Lucky Gemstones: जिनकी शादी बार-बार बनते-बनते रह जाती है या सही रिश्ता नहीं मिल पा रहा, तो रत्नशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो उनकी किस्मत को बदल सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति यदि विवाह में बाधा बन रही हो, तो सही रत्न धारण करने से भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे 5 रत्नों के बारे में जो न सिर्फ शादी के योग बनाते हैं बल्कि जीवन में सुख, शांति और आत्मविश्वास भी लाते हैं.
पुखराज (Topaz)
पुखराज या येलो सैफायर, गुरु ग्रह का रत्न माना जाता है. जिन कन्याओं की शादी में देरी हो रही है, उन्हें पुखराज धारण करने की सलाह दी जाती है. यह रत्न गुरु ग्रह को मजबूत करता है, जिससे रिश्ते बनने लगते हैं और विवाह में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होती हैं. पुखराज पहनने से जीवन में स्थिरता आती है और अच्छे गुणों वाले जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. इसे सोने की अंगूठी में गुरुवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है.
नीलम (Blue Sapphire)
नीलम या ब्लू सैफायर, शनि ग्रह का रत्न है. यह उन लोगों के लिए शुभ है जिनकी कुंडली में शनि ग्रह मजबूत नहीं होता. नीलम पहनने से शनि देव की कृपा मिलती है, जीवन की परेशानियाँ दूर होती हैं और व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है. नीलम बहुत प्रभावशाली रत्न है. इसलिए इसे ज्योतिषीय सलाह के बिना नहीं पहनना चाहिए. जब यह रत्न सूट करता है, तो व्यक्ति का भाग्य पलटने में देर नहीं लगती.
ये भी पढ़ें: Career Vastu Tips: प्रमोशन रुक गया है, सैलरी नहीं बढ़ रही है? ये 5 असरदार वास्तु उपायों से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
रूबी (Ruby)
रूबी या माणिक, सूर्य का रत्न है. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर हो, वे अक्सर आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं. माणिक धारण करने से आत्मबल बढ़ता है, चेहरे पर तेज़ आता है और समाज में सम्मान मिलता है. विवाह योग कमजोर हो तो रूबी पहनने से रिश्ते बनने में मदद मिलती है. यह रत्न व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा देता है और जीवन में नई चमक लाता है.
मोती (Pearl)
मोती यापर्ल, चंद्र ग्रह का रत्न है. इसे भावनात्मक संतुलन का प्रतीक माना गया है. अगर शादीशुदा जीवन में तनाव है या मन बेचैन रहता है, तो मोती पहनना बेहद लाभदायक होता है. मोती पहनने से मन शांत होता है, रिश्तों में मिठास बढ़ती है और वैवाहिक जीवन में सुकून आता है. यह रत्न विशेष रूप से उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें जल्दी गुस्सा आता है या जो भावनात्मक रूप से अस्थिर रहते हैं.
गोमेद (Hessonite)
गोमेद या हेसोनाइट, राहु का रत्न माना जाता है. अगर कुंडली में राहु बाधा डाल रहा हो और शादी में लगातार रुकावटें आ रही हों, तो गोमेद धारण करना शुभ होता है. यह रत्न नकारात्मक ऊर्जाओं को कम करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है. गोमेद पहनने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और जीवन में आने वाले भ्रम दूर होते हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सक्सेसफुल लोग सुबह में नहीं करते हैं ये 5 काम, मीलों दूर हो जाती है सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines