होली पर चंद्र ग्रहण, त्यौहार पर सूतक का क्या होगा असर?

Lunar Eclipse on Holi/ Holi Par Chandra Grahan: साल 2024 में होली के दिन यानि 25 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में क्या होली पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा? किस राशि के लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है? यहां पढ़िए पूरी जानकारी

first Chandra Garahan 2024

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण

विज्ञापन

 Holi Chandra Grahan:  फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन मनाया जाता है, इसके अगले दिन होली खेली जाती है। साल 2024 में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी लेकिन इस बार होली के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में होली कैसे खेली जायेगी?

कब से कब तक है चंद्र ग्रहण?

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, 25 मार्च 2024 सोमवार को चन्द्रग्रहण लगने वाला है। जानकारी के मुताबिक, चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देखा लेकिन इसका असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है।

Advertisment

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

जानकारों का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर समेत कई क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा लेकिन भारत में यह नहीं दिखाई देगा। ऐसे में सूतक मान्य नहीं होगा और आप आराम से होली खेल सकते हैं।

विज्ञापन

लेकिन ये लोग रहें सावधान
साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगने जा रहा है। इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद है। ऐसे में कन्या राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। चोट लगने की संभावना है साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

होली पर नहीं होगा चंद्र ग्रहण का असर
हालांकि साल के पहले चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ऐसे में इस दौरान लगने वाला सूतक मान्य नहीं है। सूतक मान्य ना होने से आप आराम से होली का त्यौहार मना सकते हैं। 25 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाना है। ध्यान रहे कि इसी दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है तो कन्या राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ