हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Financial Horoscope: शिव योग में निवेश करने पर 4 राशि वालों को मिलेगा अच्छा मुनाफा, पढ़ें आज का वित्तीय राशिफल

Financial Horoscope 17 January 2024 Stock Market Prediction : बुधवार को शिव और सिद्ध योग में भूमि खरीदना और निवेश करना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं आज का दिन 4 राशिवालों को बहुत लाभ करा सकता है।

विज्ञापन
शेयर मार्केट राशिफल

Financial Horoscope 17 January 2024 Stock Market Prediction : हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पौष मास की सप्तमी तिथि है। वहीं आज शिव और सिद्ध योग का विशेष योग बन रहा है। ये दोनों ही योग सभी कार्य को करने के लिहाज से शुभ माने जाते हैं। साथ ही आज बुधवार का दिन है।

निवेश के लिए हर दिन कुछ खास राशि वालों के लिए विशेष फलदायी रहता है तो कुछ राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जाता है। 17 जनवरी का दिन भी कुछ खास ही रहने वाला है और चार राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। तो आइए जानते हैं 17 जनवरी का वित्तीय राशिफल…

ये भी पढ़ें : पौष शुक्ल प्रदोष व्रत में करें शिव का पूजन, कर्ज से मिल जाएगी मुक्ति

विज्ञापन

मेष राशि

विदेशों में पड़ी जमीन आज अच्छे दामों पर बिक सकती है और आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपमें बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता है, इसीलिए मौके को हाथ से ना जाने दें। निवेश से लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

उपाय : हाथ में सोने का छल्ला धारण करें।

कर्क राशि

विज्ञापन

कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। जो भी निवेश योजनाएं आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करनी चाहिए। कोई भी कदम उठाने से पहले आज किसी विशेषज्ञ से जरूर बात करें।

उपाय : सफेद खरगोश को भोजन कराने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : 4 खास गुणों वाली महिला का पति जरूर करता है तरक्की

कन्या राशि

विज्ञापन

आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मुश्किल समय से बचने के लिए शेयर बाजार में धन का निवेश कर सकते हैं। समय का लाभ उठाएं और कार्यक्षेत्र में बदलाव करें।

उपाय : आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए पीपल वृक्ष की जड़ से मिट्टी लेकर तिलक करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज आपको उन सभी दोस्तों से बचकर रहने की जरूरत है, जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर आपका पैसा नहीं लौटाते हैं। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर करियर के क्षेत्र में नए द्वार खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रों में आपको अपार सफलता मिलने की क्षमता है। निवेश करें और कीमती समय को बर्बाद ना करें।

विज्ञापन

उपाय : चंद्रमा की वस्तुओं का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola