---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Chanakya Niti : 4 рдЦрд╛рд╕ рдЧреБрдгреЛрдВ рд╡рд╛рд▓реА рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рдХрд╛ рдкрддрд┐ рдЬрд░реВрд░ рдХрд░рддрд╛ рд╣реИ рддрд░рдХреНрдХреА, рдкрдврд╝реЗрдВ рдкреВрд░реА рд╕реНрдЯреЛрд░реА

According to Chanakya Niti 4 Qualities of Wife : рдЖрдЪрд╛рд░реНрдп рдЪрд╛рдгрдХреНрдп рдиреЗ рдЕрдкрдиреА рдиреАрддрд┐ рдореЗрдВ рдорд╣рд┐рд▓рд╛рдУрдВ рдХреЗ рдХрдИ рдЧреБрдгреЛрдВ рдФрд░ рдЕрд╡рдЧреБрдгреЛрдВ рдХрд╛ рднреА рдЬрд┐рдХреНрд░ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рд╡рд╣реАрдВ рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдмрддрд╛рдпрд╛ рд╣реИ рдХрд┐ рдПрдХ рд╕рдлрд▓ рд╡реНрдпрдХреНрддрд┐ рдХреЗ рдкреАрдЫреЗ рднреА рдПрдХ рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рдХрд╛ рд╣реА рд╣рд╛рде рд╣реЛрддрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

According to Chanakya Niti 4 Qualities of Wife : आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु और राज्य के प्रधानमंत्री थे। आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र समेत अनेक पुस्तकों की रचना की थी। वहीं आचार्य ने एक महत्वपूर्ण पुस्तक की रचना भी की। इस पुस्तक को चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।

आचार्य चाणक्य ने अपनी इस पुस्तक में जीवन उपयोगी बातों को बताया है और साथ ही इस पुस्तक में बताए गए सिद्धांत सभी लोगों के जीवन पर लागू होते हैं। वहीं आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में एक सफल व्यक्ति के जीवन पर भी प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा है कि एक सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का ही हाथ होता है। तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार उस महिला में क्या गुण होते हैं, जिसका पति एक सफल व्यक्ति माना जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें : सपने में खुद को नंगा देखने का क्या होता है मतलब

मृदुभाषी महिला

---विज्ञापन---

जिस भी व्यक्ति की पत्नी मीठा बोलने वाली और परिवार को साथ लेकर चलने वाली होती है। उसका पति बहुत उन्नति करता है। क्योंकि ऐसी महिला अपने आचरण से अपने पति के परिवार को एक सूत्र में पिरोकर रखती है और उसके परिवार में किसी प्रकार का कोई क्लेश नहीं होता है। ऐसी महिला का पति घर में रहे या विदेश में उसे किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं होती है। उस पुरुष को विश्वास होता है कि उसकी पत्नी उसके पीछे परिवार को बिखरने नहीं देगी और वह व्यक्ति चिंतामुक्त होकर अपने कार्य में संलग्न रहता है। जिसके साथ ही वह उन्नति के शिखर पर पहुंच जाता है।

भविष्य का ध्यान रखने वाली महिला

---विज्ञापन---

जो महिला भविष्य का ध्यान करने छोटी-छोटी बचत करके धन का संचय करती रहती है। ऐसी महिला का पति भी उन्नति करता है। क्योंकि छोटी-छोटी बचत के द्वारा संचित धन कभी-कभी बड़ी-बड़ी जरूरत के समय काम आ जाता है और ऐसी महिला का पति कभी भी कर्ज आदि की भंवर में नहीं फंसता है।

ये भी पढ़ें : पति-पत्नी में क्यों होता है तलाक? जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

---विज्ञापन---

भेद ना देने वाली महिला

परिवार की बातों को गुप्त रखने वाली महिला को भी आदर्श महिला बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि जो महिला अपनी ससुराल की बातों को सबसे छिपा कर रखती है। ऐसी महिला का पति कभी किसी के सामने अपमानित नहीं होता है। ऐसे पुरुष को हर जगह सम्मान मिलता है। सभी लोग ऐसे व्यक्ति पर विश्वास करते हैं और समय पड़ने पर ऐसे व्यक्ति की मदद भी लोग करने से पीछे नहीं हटते हैं।

---विज्ञापन---

धन को गुप्त रखने वाली महिला

जो महिला अपने घर में मौजूद धन के बारे में किसी भी व्यक्ति से चर्चा नहीं करती है और अपने धन को गुप्त रखती है। ऐसी महिला भी अच्छी महिला मानी जाती है। क्योंकि धन का उजागर होना भी कई बार विपत्ति को न्योता दे सकता है आप आपके साथ डकैती और लूट आदि हो सकती है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 16, 2024 02:30 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola