Ekadashi ke Upay: शास्त्रों में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की प्रिय तिथि बताया गया है। यदि एकादशी गुरुवार के दिन आ जाए तो उसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इसी प्रकार यदि एकादशी शुक्रवार के दिन आए तो उस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किए गए उपाय तुरंत असर दिखाते हैं। यदि रविवार को आए तो सूर्य के निमित्त किए गए उपायों से राजयोग की प्राप्ति होती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार एकादशी किस वार को आ रही है, इसका भी विशेष महत्व बताया जाता है। यही कारण है कि अलग-अलग वार को आने वाली एकादशियों पर अलग-अलग ग्रहों को प्रसन्न करने के एकादशी के उपाय बताए जाते हैं। हालांकि कुछ उपाय ऐसे होते हैं जिन्हें आप कभी भी कर सकते हैं। सच्चे मन और श्रद्धा के साथ किए जाने पर ये उपाय निश्चित रूप से आपके भाग्य को बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: एकादशी के टोटके बना देते हैं बिगड़ी किस्मत, हर मनोकामना होती है पूरी
एकादशी पर करें ये उपाय (Ekadashi ke Upay)
सिक्के का उपाय
एकादशी की सुबह एक चांदी का सिक्का भगवान विष्णु के चरणों में रख दें। दिन भर और रात भर वहीं रहने दें। अगले दिन सुबह पूजा के बाद इस सिक्के को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर या व्यापार की तिजोरी में रख दें। इससे घर में लक्ष्मी आने लगेगी। यदि चांदी का सिक्का न मिल पाएं तो आप एक रुपए के सिक्का से भी इस उपाय को कर सकते हैं।
तुलसी का उपाय
एकादशी पर तुलसी के पत्तों की माला बना लेनी चाहिए। इस माला को भगवान नारायण को अर्पित करें। इस माला को अगले दिन उतार कर तुलसी के पत्तों को अलग कर लें और अपने पूजा स्थल पर रख दें। इस प्रकार उस घर में रहने वाले समस्त नेगेटिव शक्तियां घर से बाहर निकल जाएंगी।
यह भी पढ़ें: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां
विष्णु सहस्त्रनाम का करें पाठ
विष्णु सहस्त्रनाम भगवान श्रीहरि के 1008 नामों की नामावली है। इसका यदि एकादशी के दिन कम से कम 7, 11 या 21 बार पाठ किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। व्यक्ति पर कितना भी बड़े से बड़ा दुख या संकट आने वाला हो, इस उपाय से पूरी तरह समाप्त हो जाता है। साथ ही उस पर भगवान विष्णु की भी कृपा होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines