Ekadashi ke Upay: आज सावन अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (अथवा पद्मिनी एकादशी) है। शास्त्रों में इसका अत्यधिक महात्म्य बताते हुए सभी भक्तों को एकादशी व्रत करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कुछ नियम भी बताए गए हैं यदि आप एकादशी व्रत न करें वरन केवल इन नियमों का पालन कर लें तो भी आपको पुण्य प्राप्त होगा। आचार्य अनुपम जौली से जानिए एकादशी व्रत के इन नियमों के बारे में
यह भी पढ़ें: हर संकट की काट है भगवान कृष्ण का यह मंत्र, बड़ी से बड़ी विपत्ति को जड़ से कर देता है खत्म
एकादशी पर करें इन नियमों का पालन (Ekadashi ke Upay)
- एकादशी के दिन नमक का सेवन नहीं किया जाता है। ऐसा करने से व्रत खंडित हो जाता है। बहुत अधिक आवश्यकता हो तो सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं।
- न केवल पद्मिनी एकादशी वरन किसी भी अन्य एकादशी पर अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है। इसके बजाय दिन में एक बार फलाहार ले सकते हैं। भगवान को भी नैवेद्य में फल ही चढ़ाए जाते हैं।
- एकादशी के दिन व्यक्ति को बाल तथा नाखून नहीं काटने चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है और पुण्यों की समाप्ति होती है।
- इस दिन पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। यहां तक कि अपने जीवनसाथी के साथ भी नियमपूर्वक ही रहना चाहिए। अन्यथा व्रत खंडित हो जाता है।
- एकादशी के दिन मांस, मछली, अंडा, शराब, तंबाकू, जर्दा आदि किसी भी प्रकार के तामसिक या नशीले पदार्थों का स्पर्श भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना व्यक्ति को सैकड़ों जन्मों के लिए नर्क में पटक देता है।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी जानते हैं? जिन्न से जुड़ी ये 9 रोचक बातें, इत्र की खुशबू और मीठा करता है आकर्षित
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines