---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

30 рджрд┐рди 3 рд░рд╛рд╢рд┐рдпреЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рднрд╛рд░реА, рдЧреБрд░реБ рдХреЗ рдЕрд╕реНрдд рд╣реЛрдиреЗ рд╕реЗ рдЗрдирдХреА рдХрд┐рд╕реНрдордд рдкрд░ рд▓рдЧ рд╕рдХрддрд╛ рд╣реИ рддрд╛рд▓рд╛

Guru Asta 2024: рдзрди-рд╕рдВрдкрддрд┐, рдЬреНрдЮрд╛рди, рд╡рд┐рд╡рд╛рд╣, рд╕рдВрддрд╛рди рдФрд░ рднрд╛рдЧреНрдп рдХреЗ рдХрд╛рд░рдХ рдЧреНрд░рд╣ рдмреГрд╣рд╕реНрдкрддрд┐ рдпрд╛рдиреА рдЧреБрд░реБ 7 рдордИ рд╕реЗ 30 рджрд┐рдиреЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЕрд╕реНрдд рд╣реЛ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЙрдирдХреЗ рдЕрд╕реНрдд рд╣реЛрдиреЗ рд╕реЗ 3 рд░рд╛рд╢рд┐рдпреЛрдВ рдХреЗ рдЬрд╛рддрдХреЛрдВ рдкрд░ рдЕрдЪреНрдЫрд╛ рдЕрд╕рд░ рдирд╣реАрдВ рдкреЬрдиреЗ рдХреЗ рдпреЛрдЧ рдмрди рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ, рдпреЗ 3 рд░рд╛рд╢рд┐рдпрд╛рдВ рдХреМрди-рд╕реА рд╣реИрдВ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Guru Asta 2024: ग्रहों के उदय और अस्त होने की घटना को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण घटना माना जाता है, क्योंकि इसका गहरा असर जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ता है। सभी ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति यानी गुरु 30 दिनों के लिए वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। वे 7 मई को शाम 7 बजकर 36 पर अस्त होंगे और 6 जून को ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 36 मिनट पर उदित होंगे। गुरु ग्रह बृहस्पति धन, भाग्य, ज्ञान, विवाह और संतान के कारक ग्रह हैं। वे धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं। गुरु के अस्त होने का तीन राशियों पर काफी नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं कि ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर पड़ने की संभावना है?

अस्त गुरु का राशियों पर असर

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर गुरु के अस्त होने जीवन में काफी बदलाव होने के योग हैं। आय के स्रोत बंद हो सकते हैं, वहीं फिजूलखर्ची बढ़ने के योग हैं। इसके सम्मिलित प्रभाव से आर्थिक स्थिति चिंतनीय हो सकती है। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, जिसे भविष्य में चुका पाना मुश्किल होगा। पिता-पुत्र में किसी मुद्दे पर झगड़ा हो सकता है। जिनके विवाह की बात तय हो गई है, वह टूट सकती है। स्टूडेंट्स को अच्छे कॉलेज या संस्थान में एडमिशन मिलने में समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

गुरु के वृषभ राशि में अस्त होने का धनु राशि के जातकों पर सीधा नकारात्मक होने के योग हैं। शारीरिक कष्ट बढ़ने के योग हैं। कोई पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है। इस बार बीमारी पहले से ज्यादा पीड़ित कर सकती है। डायबिटीज रोगियों को बहुत संभल कर रहना होगा। त्वचा और आंख की समस्या बढ़ सकती है। व्यापारियों को उनके बिजनेस में घाटा होने के योग हैं, सप्लाई किए हुए माल की पेमेंट रुक सकती है। शिक्षा के व्यवसाय में मंदी होने से इससे जुड़े जातकों को समय पर वेतन में दिक्कत आ सकती है।

ये भी पढ़ें: इन 4 राशियों के लोगों को हो जाता है गलत पार्टनर से प्यार, जानिए क्यों?

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर गुरु ग्रह बृहस्पति के अस्त होने से उनकी पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। संतान पक्ष से दूरी बढ़ेगी। बेटी की मनमानी से सामाजिक प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। रिश्तेदारों से संबंध खराब होने की संभावना है। धन की आमद कम होने योग हैं, रुक भी सकती है। घर की ईएमआई (EMI) समय से न देने के कारण बैंकवाले पीछे पड़ेंगे। घर नीलामी की नौबत आ सकती है। व्यापारियों की बिजनेस टूर बेकार और असफल हो सकती है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें: Astro News: 3 राशियों पर ग्रह मेहरबान, वृषभ राशि में बनेगा कुंडली का दुर्लभ ‘चतुर्ग्रही योग’

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 05, 2024 07:50 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola