Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र सौभाग्य, समृद्धि, ऐश्वर्य-वैभव, भौतिक सुख, भोग-विलास, कला, सौंदर्य, वैवाहिक आनंद आदि के कारक ग्रह हैं। वे बुधवार 12 जून, 2024 यानी आज अपने मित्र ग्रह बुध की राशि मिथुन में 6 बजकर 37 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मित्र ग्रह की राशि में ग्रह बलवान हो जाते हैं और उनके शुभ फल देने की क्षमता बढ़ जाती है। शुक्र एक बहुत शुभ ग्रह हैं, इसलिए ज्योतिषाचार्यों की उनकी प्रत्येक गतिविधि पर खास नजर रहती है। उनके राशि परिवर्तन से देश-दुनिया सहित सभी राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। मिथुन में शुक्र गोचर का 3 राशियों के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर पड़ने के योग बन रहे हैं।
मिथुन में शुक्र गोचर का राशियों पर असर
वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों के जीवन पर मिथुन में शुक्र गोचर का प्रभाव काफी अनुकूल साबित हो सकता है। आपके अर्थोपार्जन के प्रयास सफल होने की संभावना है। अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना पूरा हो सकता है। रहन-सहन के स्तर में इजाफा होगा। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगा। प्राइवेट नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, तो यह सही समय है, उचित प्रयास करें, सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के जीवन में मिथुन में शुक्र गोचर से सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स जातक में करियर को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। उनका अच्छे कॉलेजों में दाखिला होने के योग हैं। समाज सुधार से जुड़े जातकों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके धन बचत के प्रयास सफल होंगे। व्यापारियों के लिए लाभ कमाने के अनुकूल योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए नए निवेश की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
मकर राशि:
मिथुन में शुक्र गोचर मकर राशि के जातकों के लिए फलदायी सिद्ध होने की संभावना है। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। लीक से हटकर काम करने की प्रवृत्ति से फायदा होगा। धन संकट समाप्त होने की प्रबल संभावना है। स्टूडेंट्स जातक इससे विशेष फायदे में रहेंगे। कारोबारी व्यक्ति अपने व्यवसाय से बढ़िया लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार का विस्तार होने की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के झंझटों से मुक्ति मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: ओवरथिंकिंग और तनाव रोकने में मददगार 7 बेस्ट रत्न, इन्हें पहनते ही होता है लाभ
ये भी पढ़ें: हर किसी के लिए 13 नंबर अशुभ नहीं, इस तारीख के शुभ संयोग भी देखें? किताब में खुलासा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines