Dwidwadash Yog Rashifal: आज 7 सितंबर को सूर्य और गुरु मिलकर द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं. यह योग ग्रहों की खास स्थिति से बनता है. दो ग्रहों के एक-दूसरे से दूसरे और 12वें भाव में होने से यह योग बनता है. इसके प्रभाव से लकी राशियों को करियर में तरक्की और नए अवसर मिलेंगे. सूर्य और गुरु के बीच बन रहे इस योग से नौकरी और कारोबार में लाभ होगा. सूर्य ग्रह को मान-सम्मान और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह के प्रभाव से ज्ञान और धन-धान्य में वृद्धि होती है. आइये इस द्विद्वादश दृष्टि योग से लाभ होने वाली लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु और सूर्य के बीच बन रहा द्विद्वादश दृष्टि योग लाभकारी साबित होगा. इन लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगा. नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों को लाभ होगा. नई नौकरी और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.
कर्क राशि
द्विद्वादश दृष्टि योग के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा. इन लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. धन में वृद्धि से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आप लोगों के लिए नई काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar 2026: उच्च राशि में बुध का प्रवेश, इन 5 राशियों को नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता
सिंह राशि
सूर्य-गुरु के शुभ संयोग से सिंह राशि वालों की कमाई में इजाफा हो सकता है. आप लोगों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा. द्विद्वादश दृष्टि योग के बनने से आप लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा.
तुला राशि
तुला राशि के लिए द्विद्वादश योग शुभ साबित होगा. आप लोगों को अचानक से लाभ मिल सकता है. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है. व्यापारियों को बड़ी डील के होने से धनलाभ हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines