Dussehra 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, विजयादशमी का त्योहार प्रत्येक साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल विजयादशमी का त्यौहार 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लंकापति रावण का वध हुआ था। तब से लेकर आज तक यानी प्रत्येक साल विजयादशमी पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, दशहरे के दिन कुछ वास्तु उपाय किए जाते हैं, जिन्हें करने के बाद घर में धन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती है साथ ही बड़ा लाभ भी मिलता है। तो आइए दशहरे पर वास्तु उपायों के बारे में जानते हैं।
दशहरा पर करें वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन तिथि के दिन तिजोरी या जहां पर धन रखते हैं, उस स्थान पर जयंती रखना बेहद ही शुभ माना गया है। नवरात्रि के दिनों में जो जौ से अंकुर निकल आते हैं, उसे ही जयंती कहते हैं। वास्तु के अनुसार, लाल कपड़े में जयंती को बांधकर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन की समस्या खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- विजयादशमी के दिन कब है रावण दहन का शुभ मुहूर्त, जानें शुभ तिथि और पूजा-विधि
रावण दहन की राख
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन रावण दहन की राख या लकड़ी लाना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जब रावण के पुतले का दहन होता है, तो उसमें से छोटी लकड़ी या राख को लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर लाकर घर के मुख्य द्वार पर टांगा जाता है। मान्यता है कि जो जातक ऐसा उपाय करता है, उसके घर से नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस राख को रावण की अस्थियां भी कहीं जाती है।
झाड़ू का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए और आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए आपको इस दिन झाड़ू का दान करना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक इस दिन झाड़ू का दान करता है, उसे कर्जों से भी मुक्ति मिलती है, साथ ही घर में कभी भी धन की समस्या नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- महानवमी की रात्रि में के 2 चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी से दिला सकते हैं मुक्ति
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
9 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines