Dussehra 2023 upay: दशहरा के बाद घर में क्यों लाते हैं रावण दहन की जली हुई लकड़ी? जानें इससे जुड़े 3 चमत्कारी उपाय

Dussehra 2023 upay: आपने देखा होगा लोग दशहरे पर रावण दहन की जली हुई लकड़ी घर में लाते हैं। लेकिन इसके पीछे का कारण क्या हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।

Dussehra 2023 upay

Dussehra 2023 upay

Dussehra 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, विजयादशमी का त्योहार प्रत्येक साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल विजयादशमी का त्यौहार 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लंकापति रावण का वध हुआ था। तब से लेकर आज तक यानी प्रत्येक साल विजयादशमी पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, दशहरे के दिन कुछ वास्तु उपाय किए जाते हैं, जिन्हें करने के बाद घर में धन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती है साथ ही बड़ा लाभ भी मिलता है। तो आइए दशहरे पर वास्तु उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

दशहरा पर करें वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन तिथि के दिन तिजोरी या जहां पर धन रखते हैं, उस स्थान पर जयंती रखना बेहद ही शुभ माना गया है। नवरात्रि के दिनों में जो जौ से अंकुर निकल आते हैं, उसे ही जयंती कहते हैं। वास्तु के अनुसार, लाल कपड़े में जयंती को बांधकर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन की समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

रावण दहन की राख

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन रावण दहन की राख या लकड़ी लाना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जब रावण के पुतले का दहन होता है, तो उसमें से छोटी लकड़ी  या राख को लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर लाकर घर के मुख्य द्वार पर टांगा जाता है। मान्यता है कि जो जातक ऐसा उपाय करता है, उसके घर से नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस राख को रावण की अस्थियां भी कहीं जाती है।

विज्ञापन

झाड़ू का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए और आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए आपको इस दिन झाड़ू का दान करना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक इस दिन झाड़ू का दान करता है, उसे कर्जों से भी मुक्ति मिलती है, साथ ही घर में कभी भी धन की समस्या नहीं होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ